अमेरिका के न्यूजर्सी के एक अस्पताल ने ऐसा काम कर दिया जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल उस अस्पताल में एक दो मरीज आए थे जिनके नाम और उम्र एक जैसी थी। नाम और उम्र एक जैसे होने के कारण किसी और की किडनी डॉक्टरों ने गलती से ट्रांसप्लांट कर दी। न्यूजर्सी के लॉरडेस हॉस्पीटल में यह घटना घटी है। खबरों की मानें तो डॉक्टर्स ने 51साल के शख्स की किडनी ट्रांसप्लांट किया जो कि सफल रही।

हालांकि डॉक्टर्स को अगले दिन पता लगा कि जिस शख्स की किडनी उन्होंने ट्रांसप्लांट की है वह दरअसल दूसरे शख्स की करनी थी और उसका नाम सूची में सबसे ऊपर था। वहीं जिस शख्स का ऑपरेशन हुआ उसका नाम सूची में सबसे अंत में था। बीते 18 नंवबर को यह घटना हुई है।

बता दें कि अपनी गलती की माफी अस्पताल ने मांग ली है। इस मामले में अस्पताल ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक ही नाम और उम्र दोनों ही मरीजों की थी जिसकी वजह से यह गड़बड़ हो गई। अस्पताल ने 24 नवंबर को पहले मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट करके अपनी गलती सुधार ली। बता दें कि यह ऑपरेशन सफल रहा।

दोनों मरीजों की स्थिति के बारे में अस्पताल प्रशासन ने कहा कि दोनों सही हैं और ऑपरेशन से उबर रहे हैं। हालांकि दोनों मरीजों के नामों का खुलासा अस्पताल प्रशासन ने नहीं किया है।

इस घटना के बारे में अस्पताल के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉक्टर रेगिनाल्ड ब्लेबर ने कहा कि, हमारे 40 साल पुराने प्रतिष्ठित ट्रांसप्लांट प्रोग्राम में यह एक अभूतपूर्व घटना है। सुरक्षा और प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध संस्थान के नाते हमने तत्काल कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।


Download Android App
Download iOS App



