सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो किसी जिम की है। जिसमें एक बुजुर्ग आदमी को जिम में कसरत करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में हैरान कर देने वाली बात यह है कि बुजुर्ग के जिम करते वीडियो पर ‘मेरा इंतकाम देखेगी।’ गाना चल रहा है। इस दौरान जिम में और भी युवा मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल होते हैं जो हमें मोटिवेट करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही हमें कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। जो गुमनाम जिंदगी जी रहे थे और फिर से स्टार बन गए। फिलहाल इस वक्त एक बुजुर्ग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो जिम में लुंगी पहनकर एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है।

लगता हैं दादा जी को काफी गहरा सदमा लगा हैं 🥹😅 pic.twitter.com/tQYM2zaIqq
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) October 12, 2023
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉम पर छपरा जिला अकाउंट के द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें एक बुजुर्ग आदमी को जिम करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में ‘मेरा इंतजाम देखेगी’ गाना भी चल रहा है। इस दौरान जिम में और युवा भी मौजूद है लेकिन यह वीडियो लोगों को इसलिए हैरान कर रहा है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो छुपकर बनाया गया है। कुछ कह रहे हैं कि यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो दिन रात सोते रहते हैं, बैठे रहते हैं या अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। वहीं एक अन्य ने लिखा कि चाचा काफी मेहनती है उन्हे जिम करने की जरूरत नहीं है, ऐसे तमाम तरह कॉमेंट बॉक्स में देखने को मिल जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




