रिक्शे वाले का अनोखा जुगाड़ देख आनंद महिंद्रा हुए उनके मुरीद, कहा दूंगा नई गाड़ी

Summary :

भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यही वजह से कि आनदं महिंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं।

भारत के  मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यही वजह से कि आनदं महिंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी सोशल मीडिया पर उन्हें किसी की मदद के लिए सराहा जाता है तो कभी उनके नेक कामों के लिए उनकी खूब तारीफें की जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही वक्या हुआ है जहां एक रिक्शेवाले की खास कारस्तानी पर वो फिदा हो गए हैं। दरअसल एक रिक्शेवाले ने अपने रिक्शे पर महिंद्रा ग्रुप का लोगो लगाया हुआ था। जिसको देख आनंद महिंद्रा बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा ने इसके बदले रिक्शेवाले को एक नया अपग्रेडेड वाहन देने का निर्णया किया है। 
हाल ही में ट्विटर पर एक यूजन ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक रिक्शे की फोटो शेयर की है। जिसमें रिक्शे पर  महिंद्रा  का लोगा लगा हुआ था। इसके साथ ही फोटो टैग करने वाले यूजर्स ने आनंद महिंद्रा से इस फोटो पर उनकी प्रतिक्रिया भी मांगी है। जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने बेहद खास अंदाज में उसका जवाब भी दिया है।
उल्टा लगाया है logo
अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा मुझे लगता है नीरज तुम्हें जरूर ये चीज मजाकिया लग रही हो,और हां वैसे यह है भी। खासतौर पर तब,जब logo को उल्टा लगाया गया है। मगर मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यदि एक रिक्शा चालक हमारे ब्रांड को आकांक्षा के रूप में देखता है तो हम उसे नया और अपग्रेडिड वाहन जरूर देंगे। जिससे कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सके। 
हालांकि  अब तक इस बात खुलासा नहीं हो पाया है कि आनंद महिंद्रा रिक्शा चालक को कौन सी गाड़ी देने वाले हैं। वैसे आनंद महिंद्रा को इस तरह की दरियदिली के लिए ही जाना जाता है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों की मदद करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। इसी वजह से उनक ट्वीट्स खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। 
सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन…

 

Desk Team