Apple Store video: iPhone खरीदने का क्रेज हर बार ही देखा गया है। जिसकी वीडियो भी अक्सर वायरल होती रही है। वहीं, अब आईफोन 16 सीरीज के नए मॉडल्स के लॉन्च होने से एप्पल ने लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित किया है। आईफोन खरीदने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है, कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो (Apple Store video) मलेशिया एप्पल के एक मेजर इवेंट के दौरान का है, जहां लोग लाइन में इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नए एप्पल स्टोर खुलने पर लोगों में एक्साइटमेंट
View this post on Instagram
Courtesy: @mysoyacincau
दरअसल, मलेशिया के कूपरटिनो एप्पल हेडक्वार्टर और नए रिटेल स्टोर में आईफोन 16, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स लॉन्च किया गया है। मलेशिया के क्वाला लमपुर के टुन रजक एक्सचेंज बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एप्पल का ये नया स्टोर ओपन हुआ है। जिसके बाहर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एप्पल स्टोर खुलने की लोगों में कितनी एक्साइटमेंट है। इसके साथ ही, वीडियो में लोगों की लंबी कतारें देखी जा सकती है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई इस वीडियो (Apple Store video) के कैप्शन में लिखा गया है, “यह लाइन एप्पल एक्सचेंज टीआरएक्स के लिए है। सुबह 10 बजे स्टोर खुलेगा।”
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस वीडियो (Apple Store video) को इंस्टाग्राम पर @mysoyacincau के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि एप्पल ने नए स्टोर की ओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए ‘जोम डिस्कवर’ नाम के स्पेशल इवेंट में अपने कस्टमर्स को इंवाइट किया था। इस वायरल वीडियो में लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं बेहतर बैटरी वाले एक फोन के लिए इतनी लंबी लाइन में कभी भी इंतजार नहीं करूंगा।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “लोग फोन के लिए दो दिन इंतजार क्यों नहीं कर सकते हैं? दो दिन बाद बिना इतनी लंबी लाइन में लगे ही फोन मिल जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



