साल 2021 अपने अंत की ओर है और साल 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल से लोगों को काफी उम्मीदें रहती है। आप यह जानने को उत्सुक भी होंगे कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा। आपकी राशि नए साल को लेकर क्या कुछ कह रही है। तो जानते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए नया साल क्या कुछ लेकर आने वाला है और पूरा साल कैसा बीतेगा।

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 मिला जुला रहेगा। कारोबार के लिहाज से यह वर्ष मेष जातकों के लिए अच्छा है।करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक जिंदगी अच्छी रहेगी। साल के अंत में घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं।
साल 2022 मेष राशि के लोगों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। इस साल ये निरंतर उन्नति करते रहेंगे। आपकी राशि के अधिपति मंगल आठवें स्थान पर स्वगृही हैं। अतः इस साल आपको कई बड़ी सफलताएं मिलती दिख रही हैं। दसवें स्थान पर स्वगृही शनि भी आपके काम को आगे बढ़ाएगा।

नया साल में पैसा तो आपके पास बहुत आएगा, लेकिन खर्च भी होता जाएगा। हेल्थ को लेकर उतार- चढ़ाव बने रहेंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी में इस साल सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए जो भी करें सोच-समझकर करें। आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए सावधान रहें।
प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।यदि नौकरी करते हैं तो नौकरी में उन्नति या लाभ होगा।यदि नौकरी करते हैं तो नौकरी में उन्नति या लाभ होगा।मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ्य भोजन, योग, व्यायाम, ध्यान को अपनी डेली रूटीन में शमिल करें।
कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए ये साल मिलाजुला रहेगा।
ज्योतिष उपाय–लाल रंग का प्रयोग ज्यादा करें।जैसे लाल रूमाल रखें और टाई भी लाल रंग की पहनें।
मंगलवार के दिन चमेली का तेल और सिंदूर हनुमान जी को अर्पित करें।
गुरुवार को दाल या केले का दान करें।
बेहतर योग के लिए गुरुवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



