Assam Earthquake Video: तेज भूकंप से हिला असम, नवजातों को बचाने के लिए नर्सों ने लगाई जान की बाजी

Summary :

Assam Earthquake Video: बीते रविवार को पूर्वोत्तर भारत में आए जबरदस्त भूकंप ने दशहत मचा दिया। असम और पश्चिम बंगाल में 5.8 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वैसे तो भूकंप से जुड़ी कई सारी खतरनाक वीडियो आपने पहले देखी होंगी, लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल छू रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब लोग भूकंप के समय जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग रहे थे, उसी वक्त असम के नागांव जिले के एक अस्पताल में दो…

Assam Earthquake Video: बीते रविवार को पूर्वोत्तर भारत में आए जबरदस्त भूकंप ने दशहत मचा दिया। असम और पश्चिम बंगाल में 5.8 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वैसे तो भूकंप से जुड़ी कई सारी खतरनाक वीडियो आपने पहले देखी होंगी, लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल छू रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब लोग भूकंप के समय जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग रहे थे, उसी वक्त असम के नागांव जिले के एक अस्पताल में दो नर्सों ने बड़े ही साहस के साथ नवजात बच्चों के जान की रक्षा की। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है, जहां पर नर्सों के साहस की जमकर सराहना हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो (Assam Earthquake Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk)

 

भूकंप के वक्त अस्पताल का माहौल बेहद नाजुक था, क्योंकि वहां कई नवजात शिशु भर्ती थे। भूकंप के तेज झटकों की वजह से अस्पताल के कमरे में मौजूद तमाम वस्तुएं कांपने लगी थीं, जैसा कि वायरल वीडियो में भी साफ नजर आता है। लेकिन वहां मौजूद नर्सों ने निडरता दिखाते हुए बच्चों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया और (Assam Earthquake Video) बिना अपनी जान की चिंता किए, बच्चों को बचाने में लग गईं।

Assam Earthquake Video
Assam Earthquake Video

जिस तरह दो नर्सें पूरी शिद्दत के साथ बच्चों की (Viral Video) देखभाल कर रही थीं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार खड़ी थीं, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। सोशल मीडिया पर (Assam Earthquake Video) जो कोई इस वीडियो को देख रहा है वो इन दोनों नर्सों की खूब प्रशंसा कर रहा है।

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: ‘Too Cute to Handle’ – केयरटेकर की गोद में बैठने की ज़िद करता रहा नन्हा हाथी, वीडियो ने दिल जीत लिया

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।