‘Too Cute to Handle’ – केयरटेकर की गोद में बैठने की ज़िद करता रहा नन्हा हाथी, वीडियो ने दिल जीत लिया

Summary :

Elephant Cute Video: हाथी के बच्चे स्वभाव से बहुत ही शरारती और मनमोहक होते हैं। उनकी भोली-भाली हरकतें हर किसी का दिल छू लेती हैं। कई बार तो वे इंसानों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानने लगते हैं। यूं तो हाथी के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन इस बार @ttxxystory नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने गजराज की एक बहुता ही प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक नन्हा हाथी अपने देखभाल करने वाले की गोद में बैठने की कोशिश करता है। जब केयरटेकर उसे प्यार से हटाती है, (Viral Video) तो…

Elephant Cute Video: हाथी के बच्चे स्वभाव से बहुत ही शरारती और मनमोहक होते हैं। उनकी भोली-भाली हरकतें हर किसी का दिल छू लेती हैं। कई बार तो वे इंसानों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानने लगते हैं। यूं तो हाथी के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन इस बार @ttxxystory नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने गजराज की एक बहुता ही प्यारी सी वीडियो शेयर की है।

इस वीडियो में एक नन्हा हाथी अपने देखभाल करने वाले की गोद में बैठने की कोशिश करता है। जब केयरटेकर उसे प्यार से हटाती है, (Viral Video) तो वह छोटा सा हाथी हार मानने को तैयार नहीं होता। थोड़ी देर बाद वह फिर से लौट आता है और अपनी नन्ही सूंड से प्यार करने लगता है।

यहां देखें वीडियो (Elephant Cute Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by timtap (@ttxxystory)

 

सिर्फ वीडियो ही नहीं बल्कि उसके साथ लिखा गया कैप्शन भी काफी प्यारा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “माफ़ करना, मेरी प्यारी छोटी हाथी… मेरी गोद कोई सोफ़ा नहीं है! फिर भी तुम चुपके से वापस आ रही हो, जैसे ‘अंजाने में’ मुझ पर बैठना चाहती हो। अच्छी कोशिश, शरारती बच्ची!” हालांकि (Viral News) यह कोई पहली बार नहीं हुआ (Elephant Cute Video) जो इस तरह की वीडियो वायरल हुई हो, इससे पहले भी हाथी से जुड़े कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं।

लोगों ने लुटाया खूब सारा प्यार (Elephant Cute Video)

Elephant Cute Video
Elephant Cute Video

इस छोटे हाथी के की प्यारी वीडियो में सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया हैं। हाथियों के बच्चे आमतौर पर बहुत चुलबुले और स्नेही होते हैं, (Elephant Cute Video) जो अपने मासूम अंदाज़ से सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं। इसी तरह वायरल वीडियो में दिख रहा प्यारा सा हाथी हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: एक महीने का वाटर बिल 15,800! वायरल पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।