Bangalore Viral Water Bill: एक महीने का वाटर बिल 15,800! वायरल पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली

Summary :

Bangalore Viral Water Bill: दिल्ली में 200 यूनिट बिजली और 20 हजार लीटर पानी मुफ्त होता है। यदि कोई व्यक्ति महीने में 200 यूनिट से ज्यादा बिजली या 20,000 लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल करता है, तो उसे इसका भुगतान करना होता है। वहीं बेंगलुरु में हालात बिल्कुल अलग हैं। वहां एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उसका मकान मालिक हर महीने पानी के लिए बहुत अधिक बिल वसूल रहा है। उसका पानी का बिल इतना ज्यादा आया कि (Viral News) लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया कि किसी ने इतना पानी इस्तेमाल भी किया…

Bangalore Viral Water Bill: दिल्ली में 200 यूनिट बिजली और 20 हजार लीटर पानी मुफ्त होता है। यदि कोई व्यक्ति महीने में 200 यूनिट से ज्यादा बिजली या 20,000 लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल करता है, तो उसे इसका भुगतान करना होता है। वहीं बेंगलुरु में हालात बिल्कुल अलग हैं। वहां एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उसका मकान मालिक हर महीने पानी के लिए बहुत अधिक बिल वसूल रहा है। उसका पानी का बिल इतना ज्यादा आया कि (Viral News) लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया कि किसी ने इतना पानी इस्तेमाल भी किया होगा। यह पोस्ट रेडिट पर वायरल हो गई है।

रेडिट पर वायरल हो रहा पोस्ट (Bangalore Viral Water Bill)

My landlord slams me with exorbitant BWSSB water charges every month.
byu/ananttodani inbangalore

शख्स ने अपनी शिकायत में रेडिट पर पानी के बिल कि एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “हमें आमतौर पर हर महीने लगभग 10 हज़ार का पानी का बिल आता है। हम यहां सिर्फ़ दो लोग रहते हैं, जो ज़्यादातर समय ऑफिस में बिताते हैं। मैंने इसके लिए उससे लड़ने की कोशिश की है, लेकिन वह हर बार मुझे बेतुके बहाने बनाता है। हमारे यहां हर पखवाड़े एक-दो दिन पानी भी नहीं आता। ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए?” शख्स ने आगे बताया कि (Bangalore Viral Water Bill) उसे 1,65,000 लीटर पानी के इस्तेमाल के लिए करीब 15,800 रुपये का बिल थमा दिया गया।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Bangalore Viral Water Bill
Bangalore Viral Water Bill

जैसे ही यह पोस्ट (Viral Post) सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ ने कहा कि इतना ज्यादा पानी का बिल आना असंभव है और उन्होंने यूजर को मीटर कनेक्शन की जांच करवाने की सलाह दी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, (Bangalore Viral Water Bill) क्योंकि पानी की खपत से लगता है कि यह किसी व्यावसायिक काम के लिए उपयोग हो रहा है।

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “चार सदस्यों वाले परिवार को भी इतने ज़्यादा बिल नहीं आते। कुछ तो गड़बड़ है। अपने पड़ोसियों या आस-पड़ोस के लोगों से बात करके पता करो कि उनके पानी के बिल कितने आ रहे हैं।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “पानी का बिल ज़्यादा से ज़्यादा 600 से 1000 रुपये आना चाहिए। दो लोगों के लिए। आपके साथ तो सीधे-सीधे धोखाधड़ी हो रही है। अब तक आप 10 हज़ार रुपये क्यों भर रहे थे?”

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन की बर्थ पर कूलर लगाकर मजे से सो गया शख्स, वीडियो वायरल

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।