Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Astronaut ने अंतरिक्ष से शेयर किया शानदार वीडियो, New Year Celebration पर अनोखा नजारा हुआ कैद

Summary :

Viral Space Video : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इंटरनेट पर एक बेहद शानदार वीडियो पोस्ट किया है जिसे बहुत से लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यह एक वीडियो है जिसमें बहुत सारी तस्वीरों को एक साथ रखा गया है ताकि ऐसा लगे कि समय असल में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दरअसल ये एक टाइमलैप्स वीडियो क्लिप है। एक एस्ट्रोनॉट ने यूरोपीयन स्पेस स्टेशन से तस्वीरें (Viral Space Video) लीं और अंतरिक्ष एजेंसी ने नए साल का जश्न मनाने के लिए वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया। यहां देखिए वायरल क्लिप में शानदार नजारा   View this post on…

Viral Space Video

Viral Space Video : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इंटरनेट पर एक बेहद शानदार वीडियो पोस्ट किया है जिसे बहुत से लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यह एक वीडियो है जिसमें बहुत सारी तस्वीरों को एक साथ रखा गया है ताकि ऐसा लगे कि समय असल में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दरअसल ये एक टाइमलैप्स वीडियो क्लिप है। एक एस्ट्रोनॉट ने यूरोपीयन स्पेस स्टेशन से तस्वीरें (Viral Space Video) लीं और अंतरिक्ष एजेंसी ने नए साल का जश्न मनाने के लिए वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया।

यहां देखिए वायरल क्लिप में शानदार नजारा

Courtesy : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @europeanspaceagency नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

इस वायरल वीडियो में, हमें पृथ्वी को अलग-अलग एंगल से देख सकते है। वीडियो में अंतरिक्ष से पृथ्वी को दिखाया गया है, जहां हम पानी और तैरते बादलों को देख सकते हैं। वीडियो केवल 40 सेकंड का है, और वीडियो में अंतरिक्ष (Viral Space Video) यात्री हमें दिखाता है कि ऊपर से पृथ्वी कैसी दिखती है। यह एक बड़े नीले गोले जैसा दिखाई देता है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Viral Space Video
Viral Space Video

वीडियो देखने के बाद लोगों के पास अपने अलग-अलग रिएक्शन (Viral Space Video) थे। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या नजारा है। दूसरे ने लिखा- कितने बजे वहां पर हैप्पी न्यू ईयर हुआ था। तीसरे यूजर ने बताया कि अंतरिक्ष में ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) के समय का पालन किया जाता है। कई लोगों ने अंतरिक्ष यात्री को हैप्पी न्यू ईयर (Viral Space Video) भी कहा है। कई लोगों ने सोचा कि यह नए साल की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट होने के बाद से अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner