इस समय कुदरत के अनेकों रंग उत्तराखंड के चमोली में नजर आ रहे हैं। इस समय पर्यटक औली में बर्फ में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतनी कड़ाके की ठंड यहां पर पड़ रही है जिसकी वजह से पानी भी जम गया है। यहां पर तापमान माइनस में चल गया है और पानी जम चुका है।

तपोवन जगह जोशीमठ से थोड़ी ही दूरी पर है और यहां पर पहाड़ों से बहने वाला पानी चिपक गया है। पानी पहाड़ों पर जम चुका है और चमक रहा है। लेकिन पहाड़ी के नीचे उबलते हुए पानी का रहस्य है जिसका राज किसी को नहीं पता है।

इस समय तापमान पूरे इलाके में माइनस में है और गर्म पानी यहां पर जमीन के अंदर से निकल रहा है। आज तक भी यह रहस्य बना हुआ है कि पहाड़ के नीचे गर्म पानी कैसे और कहां से निकल रहा है।

जमीन के अंदर से गर्म पानी पूरी ताकत से ऊपर की तरफ निकल रहा है। जमीन के नीचे से जो पानी निकल रहा है वह पूरी गर्माहट से निकल रहा है और इस जगह पर सर्दी बिल्कुल भी नहीं लग रही है।

इस गर्म पानी के स्त्रोत में वहां पर पहुंच रहे पर्यटक अंडे बांधकर इसमें उबाल रहे हैं। इस गर्म पानी में लोग अंडे सिर्फ 10 मिनट में उबाल कर खा रहे हैं।

इस जमीन के ऊपर जो पहाड़ है वहां पर पानी बिल्कुल जमा हुआ है और पाला बनकर नजर आ रहा है। लेकिन जमीन के नीचे आ रहा गर्म पानी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

इस गर्म पानी को देखकर लोग यह सोच रहे हैं कि जहां एक तरफ बर्फ पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ गर्म पानी कैसे आ रहा है। ऐसी ठंड में जहां शरीर जम रहा है वहीं जमीन से यह खौलता हुआ पानी हैरत में डाल रहा है।

जोशीमठ में इस समय कुदरत के अनेक रंग नजर आ रहे हैं जहां औली में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है वहीं पहाड़ों पर पानी का पाला बन गया है वहीं जोशीमठ के तपोवन में जमीन से निकल रहे इस उबलते हुए पानी ने सबको हैरान कर दिया है और इसे पर्यटक दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



