स्टंट तो आपने एक से बढ़कर एक देखे होंगे। लेकिन ऑटो रिक्शा चालक द्वारा पहियों का ये अनोखा स्टंट पहली बार देखा होगा। जी हां हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऑटो का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोगों का रिएक्शन कुछ हटकर है।

कई लोग इस अजीबों-गरीब स्टंट को जेम्स बांड के स्टाइल वाले स्टंट से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इस स्टंट को जान के लिए खतरा बता रहे हैं। 19 सितंबर को यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहली बार देखा गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लोगों के लाइक और शेयर आ चुके हैं।

क्या है वीडियो में…
इस वीडियो की शुरूआत में किसी सड़क पर एक पीले रंग का पुराना ऑटो रिक्शा चलता हुआ नजर आ रहा है। यह स्टंट वाला वीडियो किस जगह शूट किया गया है इस बारे में तो फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि यह ऑटो काफी पुराना है।

इसके कुछ ही सेकेंड बाद चालक ऑटो को मोड़ लेता है और ऑटो का दाहिना पहिया हवा में ऊपर उठ जाता है। लेकिन इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि ऐसी स्थिति में भी ऑटो पूरी तरह से नियंत्रण में रहता है और एक आदमी चलते हुए ऑटो से बहार निकलता है इसके साथ ही वो ऊपर उठे पहिए की बोल्ट खोलना शुरू कर देता है और देखते ही देखते आदमी दाहिने पहिए को खोल कर बहार भी निकाल देता है।

इसी बीच पीछे से दूसरी लेन में एक और ऑटो रिक्शा आती है। उस ऑटो में बैठे शख्स के पास एक स्पेयर व्हील होता है और पास आते ही वो पहले ऑटो में बैठे व्यक्ति को पहिया दे देता है और खुला हुआ पहिया अपने पास रख लेता है। इसके बाद पहले ऑटो में बैठा हुआ आदमी नए पहिए को वापस से ऑटो में फिट कर देता है। इसके बाद ऑटो बिना किसी परेशानी से उसी स्थिति में अपनी रफ़्तार पकड़ लेता है ।

वैसे ऑटो चालक द्वारा किया गया ऐसा करनामा भले ही स्टंट क्यों ना था लेकिन ऐसा करना खतरे से खली भी नहीं है। इस स्टंट के चक्कर में ऑटो चालक तो घायल हो ही सकता था इसके साथ ही सड़क पर चल रहे बाकी वाहनों को भी खतरा था। क्योंकि इस तरह के स्टंट सड़क पर करना अपने साथ-साथ दूसरों की जान को खतरे में डालने जैसा है।

यहाँ देखिए वीडियो…


Download Android App
Download iOS App



