Auto on Atal Setu : जब से अटल सेतु का उद्घाटन हुआ है तब से इसके बहुत सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं और असल में वायरल भी हो रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में लोग पुल पर पिकनिक मनाते दिख रहे हैं और इसी के साथ लोगों ने अपनी कारें रोक कर पुल पर तस्वीरें लीं और वीडियो (Auto on Atal Setu) भी बनाए हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस को ये तक कहना पड़ा कि भले ही यह पुल आकर्षक और अद्भुत है लेकिन यह कोई ‘पिकनिक स्पॉट’ नहीं है।
यहां देखिए वायरल पोस्ट
Atal setu pic.twitter.com/YOVp08VmLm
— Saravanan Radhakrishnan ☮️ (@saravnan_rd) January 15, 2024
Courtsey : ये वायरल पोस्ट एक्स पर @saravnan_rd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
अटल सेतु पुल की एक तस्वीर ऑनलाइन बहुत वायरल (Auto on Atal Setu) हो रही है। तस्वीर में हम एक ऑटो रिक्शा को पुल पर चलते हुए देख सकते हैं। लेकिन आम तौर पर इस पुल पर केवल बड़ी कारों को ही जाने की अनुमति है, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर जैसे छोटे वाहनों को इस पुल पर जाने की अनुमति (Auto on Atal Setu) नहीं है। ऐसे में लोग हैरान हैं कि ऑटो रिक्शा पुल पर कैसे चढ़ गया।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

@saravnan_rd नाम के अकाउंट से X नाम की वेबसाइट (Auto on Atal Setu) पर इस ऑटो की तस्वीरें शेयर की गई है। लाखों की तादाद में लोगों ने ये तस्वीर देखीं और इसे पसंद किया है। कई लोग कमेंट कर इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन भी दें रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुपहिया और तिपहिया वाहन तो अटल सेतु पर बैन हैं ना। दूसरे ने इसका जवाब देते हुए लिखा- भाई इसी दिन के लिए इस पुल को बनाया गया था कि एक दिन इस पर ऑटो भी दौड़ेगा। वहीं, तीसरे व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा- बस यही देखना बाकी रह गया था। वैसे इस ऑटो को अटल सेतु (Auto on Atal Setu) पर देखने के बाद आपका क्या रिएक्शन रहा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App



