COVID-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर लगाए गए स्टिकर्स

Summary :

भारत में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को समय पर इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का सहारा

भारत में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को समय पर इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का सहारा इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए लोगों को बताया जा रहा है। इतना ही नहीं अब तो एक मैसेज भी मोबाइल के जरिये सभी ऑपरेटर्स तक कॉल करने से पहले पहुंचाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से ज्यादा से ज्यादा लोग बच जाएं।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर तमिलनाडु में चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन की है। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए रंग-बिरंगे स्टिकर्स रेलवे स्टेशन पर बनाकर लगाए जा रहे हैं। 

बता दें कि विनाइल से इस स्टिकर को बनाया गया है। कोरोना की जंग में जो योद्धाओं जैसे, डॉक्टर, पुलिस, स्वीपर और डिलीवरी बॉय के योगदान इसमें दिखाया है। इतना ही नहीं लोगों को मास्क पहने का महत्व बताने के लिए मास्क पहनने वाले लोग बनाए हैं। 
कोरोना वायरस से संक्रमित लोग अब तक भारत में 33277 हो गए हैं। जबकि इससे 1081 लोगों की हो गयी। वहीं इससे बिलकुल स्वस्थ 8497 लोग हो चुके हैं। लॉकडाउन 2.0 3 मई तक है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 23699 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस के प्रति इसलिए जागरूक और एकजुट होने की बहुत जरूरी है। तभी देश को इस संकट से बचाया जा सकता है। 

Desk Team