हर लड़की चाहती है कि हीरोइनों जैसा ही उसका चेहरा भी दमके। कई बार लड़कियां यह खूबसूरती पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट यूज कर लेती हैं जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां उन्हें हो जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि अपनी त्चचा को ज्वां और दमकता रखने के लिए हीराइनें केमिकल वाले प्रोडक्ट की बजाए वह प्राकृतिक चीजों को यूजर करती हैं।

ऐसा ही एक फल है जो आपकी त्वचा को ज्वां और दमकता हुआ बनाए रखेगा। हम स्ट्रॉबेरी के फल की बात कर रहे हैं। चेहरे पर निखार और गोरापन स्ट्रॉबेरी फल बनाए रखता है। साथ ही त्वचा को यह ज्वां भी रखता है। चलिए स्ट्रॉबेरी को कैसे इस्तेमाल करना है इसके तरीके आपको बताते हैं।

स्ट्रॉबेरी में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है। यह आपके त्वचा को दमकने रखने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा पर दाग-धब्बों को भी स्ट्रॉबेरी दूर करता है। एंटीऑक्सीडेंट, एंस्ट्रीजेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्ट्रॉबेरी में पाए जाते हैं। यह तत्व चेहरे के निखार के साथ उम्र भी कम दिखाते हैं।

अपने चेहरे पर स्ट्रॉबेरी का फेस पैक बनाकर यूज करें। स्ट्रॉबेरी का फेस पैक बनाने के लिए आप एक बाउल के अंदर एक पका छोटा केला और स्ट्रॉबेरी को पीसका मिला लें। उसके बाद उसमें खट्टी क्रीम 1 चौथाई कप लें और उसमें शहद के 1 टीस्पून मिला लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। यह फेस पैक लगाकर आपके चेहरे पर पार्लर जैस ही ग्लो आ जाएगा।

एक्ने और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को स्ट्रॉबेरी और क्रीम से बना मास्क दूर करता है। इस मास्क के लिए आप स्ट्रॉबेरी थोड़ी मात्रा में लें और फ्रेश क्रीम और शहद 1 बड़ा चम्मच उसमें मिला लें। इस पैक को फिर अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं रखें। अगर आपको अच्छा रिज्लट चाहिए तो हर रोज अपने चेहरे पर इस मास्क को लगाएं।

मुलायम त्वचा पाने के लिए स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट का मास्क बहुत सहायक होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में स्ट्रॉबेरी, कोको पाउडर और शहद इन तीनों चीजों को एक साथ मिला लें। फिर अपने चेहरे पर इस पैक को लगाएं। 15 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर लगा कर रखें बाद में गुनगुने पनी से धो लें। ये आपकी डेड स्किन की लेयर को नेचुरल तरीके से हटा देगा। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। साथ में स्किन को निखार स्ट्रॉबेरी और कोको पाउडर देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



