देहरादून : यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भटट ने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने में सरकार असफल रही है राज्य निर्वाचन आयोग को कोर्ट तक जाना पड़ गया। नगर क्षेत्रों में निकायों के सीमा विस्तार में जनता का फायदा न देख कर अपना फायदा देखा है। जनता अगर यूकेडी का साथ देती है तो राज्य की जनता राज्य में बसे सभी बस्तियों का नियमितीकरण करेगा तथा उसके बाद अवैध बस्ती नहीं बसने दिया जाएगा। राज्य की जनता को पानी विजली मुफ्त मुहैया कराएगा। सरकार की कुनीतियों के के खिलाफ यूकेडी नये नारे के साथ कि ’गांव बसाओ राज्य बचाओ’ के तहत मई से गाँव गांव जाएगा।
ऋषिकेश में दल द्वारा जो निर्णय लिए गए है उनको तुरंत लागू करके दल को आगे बढ़ाएगा। जिसमे सभी पदाधिकारीगण अमल करेंगे। प्रेस को बोलते हुए संरक्षक बी डी रतूड़ी ने कहा कि नगर निकायों के सीमा विस्तार में सरकार ने गांवो की जमीनों को भू-माफियाओं को फायदा देने के लिए किया है। सरकार उन्ही के इसरो पर काम कर रही है। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र पंवार बी डी रतूड़ी, सुनील ध्यानी, जेपी उपाध्याय, डीके पाल, आनंद सिलमाना, देवेंद्र कंडवाल, किशन सिंह रावत, संजय क्षेत्री, जयदीप भटट, विलाश गौड़, लताफत हुसैन, दीपक गैरोला, डी एस रावत, देवेंद्र चमोली आदि थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



