गटर में उतर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates, वजह है दिलचस्प

Summary :

Bill Gates Viral Video: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्सस ने 19 नवंबर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @thisisbillgates पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह गटर में उतरते हुए दिख रहे हैं। बता दें, इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प और अहम है। इसलिए गटर में उतरे गेट्स दरअसल, 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है। ऐसे में उन्होंने ब्रुसेल्स के सीवर सिस्टम के इतिहास को लोगों को सामने लाने के लिए उसका दौरा किया था। वहां तक जाने के लिए बिल गेट्स ने ब्रुसेल्स के एक मैनहोल के जरिए भूमिगत सीवर सिस्टम में एंट्री…

Bill Gates Viral Video: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्सस ने 19 नवंबर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @thisisbillgates पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह गटर में उतरते हुए दिख रहे हैं। बता दें, इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प और अहम है।

इसलिए गटर में उतरे गेट्स

दरअसल, 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है। ऐसे में उन्होंने ब्रुसेल्स के सीवर सिस्टम के इतिहास को लोगों को सामने लाने के लिए उसका दौरा किया था। वहां तक जाने के लिए बिल गेट्स ने ब्रुसेल्स के एक मैनहोल के जरिए भूमिगत सीवर सिस्टम में एंट्री की और वहां काम करने वाले लोगों के साथ इसके इतिहास के बारे में चर्चा की।

वीडियो के कैप्शन में गेट्स ने बताया है कि वह इस साल के #WorldToiletDay के लिए ब्रसेल्स के सीवेज सिस्टम के छिपे हुए इतिहास और वैश्विक स्वास्थ्य में अपशिष्ट जल की भूमिका का पता लगाया।

वीडियो में क्या कहा

Bill Gates Viral Video: बिल गेट्स ने बताया कि उनका ब्रुसेल्स के भूमिगत सीवर का अनुभव उनका कैसा रहा। उन्होंने बताया कि शहर के गंदे पानी के प्रबंधन का ये तरीका काफी पुराना है और इसके जरिए लोगों के स्वास्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। अपने वीडियो में बिल गेट्स ने जानकारी दी कि सन् 1800 के दशक में शहर के सीवेज का गंदा पानी सीधे सेने नदी में छोड़ा जाता था, जिसके परिणामस्वरूम विनाशकारी हैजा का प्रकोप हुआ। इसी वजह से ब्रुसेल्स में सीवर का 200 मील का नेटवर्क शहर के बीच में से होकर तैयार किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bill Gates (@thisisbillgates)


वहीं बिल गेट्स ने भूमिगत सीवेज में मौजूद वैज्ञानिकों से मुलाकात की। यहां उन्होंने सीवेज के पानी को साफ करने के तरीके के बारे में विस्तार से जाना। साथ ही अपने पूरे ट्रिप में उन्होंने इस सीवेज सिस्टम के इतिहास के बारे में वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की।

स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर करते हैं बात

बता दें, गेट्स स्वच्छता से जुड़े मुद्दों को लेकर अक्सर ऐसे ही जागरुकता बढ़ाने का काम करते दिखते हैं। उन्होंने 2015 में टॉयलेट के पानी को पीने योग्य बनाने के तरीके के बारे में जाना था। साथ ही इस पानी को पीकर भी दिखाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid