Birthday Celebration in Jail: बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में धूमधाम से मनाया गया कैदी का जन्मदिन, वीडियो वायरल

Summary :

Birthday Celebration in Jail: बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परप्पना अग्रहारा जेल के एक कैदी का बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। जब ये वीडियो लोगो के सामने आया तो लोग इसे देख कर काफी हैरान हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है कि किसी कैदी को इस तरह की छूट देना सही नहीं है। इस बात को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है। Prisoner Celebrates Birthday in Bengaluru…

Birthday Celebration in Jail: बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परप्पना अग्रहारा जेल के एक कैदी का बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। जब ये वीडियो लोगो के सामने आया तो लोग इसे देख कर काफी हैरान हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है कि किसी कैदी को इस तरह की छूट देना सही नहीं है। इस बात को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है।

Prisoner Celebrates Birthday in Bengaluru Jail: जेल में सेलिब्रेट हुआ कैदी का जन्मदिन

Birthday Celebration in Jail
Birthday Celebration in Jail (Source: social media)

बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें जेल में मौजूद एक कैदी का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया है। इस वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक कैदी है जिसके जन्मदिन पर उसके साथी जेल में आकर उसे सेब की माला पहनाते हैं और उसका केक कटवाकर उसका जन्मदिन मनाते हैं। पूरे सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। जिसके बाद इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी तरह आकर्षित कर लिया है।

Bengaluru Jail News: बेंगलुरु जेल की वायरल वीडियो

पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर जेल में मोबाइल फ़ोन पंहुचा कैसे और इस पूरे जश्न में किस ने मदद की है। यह जश्न 4 से 5 दिन पहले हुआ था। इस वीडियो में मौजूद कैदी आनंद, अरुण, प्रवीण, सूर्या, मिथुन, प्रज्वल, चेतन, अरविंद और कार्तिक नाम के मुजरिम शामिल हैं। पुलिस ने वीडियो देखा तो उसमें कुछ लोग अपने हाथों में कॉफ़ी का कप पकड़े और सिगरेट पीते नज़र आए हैं। इस घटना की पूरी जानकारी के बाद सीसीबी पुलिस ने उस जगह छापा मारा।

Bengaluru Crime News: पुलिस ने बरामद की अजीबोगरीब चीज़ें

Birthday Celebration in Jail
Birthday Celebration in Jail (Source: social media)

जब पुलिस ने जेल में छापा मारा तो वहां उन्हें कई तरह के हथियार और अजीबोगरीब चीज़ें बरामद हुई। उस जगह पर चीनी, स्वागत गोल्ड जैसे तंबाकू उत्पाद, चाकू, ट्रिमर, कैंची, मोबाइल चार्जर, माचिस, लाइटर, ताश के पत्ते और ताश खेलने के बाद कैदियों द्वारा संख्याएं लिखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किताब, पानी गर्म करने के लिए केतली, हथियार और लोहे की छड़ें जैसे कई औजार बरामद हुए हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी को गुस्सा आ रहा है, क्योंकि किसी भी कैदी को इस तरह की छूट होना तो प्रशासन के खिलाफ है। जिस भी व्यक्ति ने ऐसी हरकत करने में इन लोगों की मदद की है उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जेल में इस तरह की हरकत करना बिल्कुल ही कानून के खिलाफ है।

Also Read: Millionaire Business Woman: अनोखे बिजनेस से महिला बनी लखपति, इस धंधे से कमाए रातों-रात 26 लाख रुपए

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।