क्या आपने कभी किसी एटीएम में ऐसा चमत्कार होते हुए देखा है जहां पर बिना किसी एटीएम कार्ड और पासवर्ड डाले एटीएम मशीन अपने आप से ही नोटों की बारिश कर दे। नहीं देखा तो अब देख लीजिए। हाल ही में लंदन के बॉन्ड स्ट्रीट ट्यूब स्टेशन में कुछ ऐसी ही घटना हुई है जिसे देखकर सभी लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई है। दरअसल यहां एक बिटकॉइन एटीएम मशीन अचानक से ही 20 पाउंड के नोट बाहर निकालने लगी। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

इस वायरल हो रही 20 सेकेंड की वीडियो में एटीएम मशीन से खूब सारा पैसा बाहर आते हुए दिखाई दे रहा है। जिसे Reddit पर शेयर भी किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं जबिक कई सारे लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है।

वहीं कई सारे लोगों का कहना है कि मशीन जैकपॉटिंग बग की चपेट में आ गई होगी जिसकी वहज से मशीन में से इतने सारे नोट अपने आप ही बाहर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो…
रिपोर्ट के अनुसार जब बिटकॉइन यानि की एटीएम मशीन से अचानक से ही पैसे बाहर आने लगे। तब एक सिक्योरिटी गार्ड वहां पर पैसों की सुरक्षा के लिए पहुंच गया था। गार्ड के अलावा एक और अन्य व्यक्ति एटीएम से निकलते पैसे को काले रंग के बैग में पैसा भरता हुआ दिखाई दिया। नोट इतने ज्यादा थे कि वो आदमी जमीन पर पड़े हुए नोटों को इकट्ठा करने के लिए हाथों की जगह पैरों का प्रयोग कर रहा था।

शायद निकाला होगा किसी ने ज्यादा सा पैसा
इस मशीन का निर्माण करने वाली पोलिश कंपनी ने बताया कि किसी ने इसमें खूब सारे पैसे निकाले होंगे,जिसकी वजह से मशीन पैसा उगलने लगी। वहीं बिटकॉइन टेक्नोलॉजी के मालिक और सीईओ Adam Gramowski का कहना है कि अब देखकर ऐसा लग रहा है कि मशीन यूके के छोटे नोट रखने में नकामयाब हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



