किच्छा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला महामंत्री विवेक सक्सेना पर लगाये गये मुकदमें को वापस लेने व मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ऐ ज्ञापन सौंपा। यंहा तहसील परिसर में तमाम भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे जंहा उन्होने तहसीलदार को दिये ज्ञापन में कहा कि पंतनगर में नेपाल के पीएम के कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस कर्मी से भाजपा विवेक सक्सेना के बीच हुई नोंक-झोंक को बवजह तूल देने का कार्य किया जा रहा है।
जबकि पुलिस ने श्री सक्सेना के घर में घुसकर परिजनो से बदसलूकी व गाली ग्लौच की। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही झूठे मुकदमें को वापस लेते हुए आरोपित पुलिस कर्मी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र चौधरी, धर्मराज जायसवाल, बलकेश चौधरी, ओमप्रकाश, बॉबी खुराना, राजकुमार कोली, प्रीतम सिंह, सोनू सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुरजीत कामरा


Download Android App
Download iOS App



