सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादियों में दुल्हा-दुल्हन के अतरंगी वीडियो देखकर लोग काफी मजे भी लेते हैं लेकिन इस बार शादी का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लोगों को रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जैसा ही आप सभी जानते है कि आजकल शादियों में स्टंटबाजी बड़ी आम बात हो गई है। मगर कभी-कभार ये स्टंटबाजी लोगों को भारी भी पड़ जाती है।

इन दिनों रील्स की दुनिया में एक गन बड़ी फेमस है जिसको स्पार्कल गन कहते हैं। माने, पार्टी और शादियों में तो इसका खूब यूज किया जाता है। इसमें बस गन का ट्रिगर दबाओ और चमचमाती हुई आग बाहर आने लगती है। ये कुछ उसी तरह जलता है जैसे दीवाली में अनार का पटाखा जलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें स्पार्कल गन का यूज करने पर दुल्हन के साथ जो हुआ उसे देखकर कोई भी सहम जाएगा।

वायरल हो रहा 13 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दोनों ने हीरो की तरह गन पकड़ी हुई है। दोनों गन थामे हुए कैमरे के लिए फुल टशन में पोज दे रहे हैं और कैमरामैन के गन चलाने के ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। कैमरा पर्सन के एक्शन बोलते ही दोनों स्पार्कल गन को चला देते हैं। कुछ देर तो गन सही चलती है और सब लोग शोर मचाते है मगर चंद मिनटो में ही दुल्हन की गन फट जाती है।
दुल्हन की गन फटने के बाद उसमें से आग निकलकर उसके चेहरे पर बिखर जाती है। दुल्हन का चेहरा आग से झुलसने लगता है। जिसे देखकर लोग घबरा जाते हैं और उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। ये चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह ही फैल रहा है और जो भी इस वीडियो को देखकर रहा है उसके डर के मारे रोंगटे ही खड़े हो जा रहे हैं।






इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल गए है और लाखों लोग वीडियो को देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग चटकारे ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि शौक के चक्कर में लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ का कहना है कि किस्मत अच्छी थी कि दुल्हन बच गई वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था।


Download Android App
Download iOS App



