कोरोना काल में शादी के दौरान लड़कीवालों ने दूल्हे का स्वागत फूल माला से नहीं बल्कि इस खास अदांज में किया

Summary :

देशभर में कोरोना वायरस अब बेहतषा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में देशभर में लागू हुए लाॅकडाउन में मांगलिक कार्याें के दौरान रस्मों के बीच कई नए रीवाज भी प्रचलन में आ गए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस अब बेहतषा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में देशभर में लागू हुए लाॅकडाउन में मांगलिक कार्याें के दौरान रस्मों के बीच कई नए रीवाज भी प्रचलन में आ गए हैं। जी हां जहां पहले शादी में वरमाला से दूल्हे का स्वागत किया जाता था तो वहीं अब सबसे पहले बारातियों के मास्क का ध्यान रखा जा रहा है। दरअसल भारत में लॉकडाउन का अगला चरण 30 जून तक चलेगा। वहीं सरकार ने इसे लॉकडाउन के बजाय अनलॉक 1 कहा है और इसमें सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। ऐसे में जिन लोगों की शादी रुकी थी, वो अब कम मेहमानों के साथ अनलॉक में शादियां कर रहे हैं।
लॉकडाउन में अनोखी शादी 
हाल ही में कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लड़की वालों ने दूल्हे को नया मास्क पहनाकर स्वागत किया।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंचता है। लड़की वालों ने बारातियों को सैनेटाइज किया और फिर दूल्हे को नया मास्क पहनाया। वहीं बारातियों को भी मास्क पहनाया गया और सैनेटाइज से सभी को सैनेटाइज किया। अब लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। 
@sahilariff

happy sanatize barat😄😄

♬ original sound – mr_johnny_sins

बता दें कि अनलॉक 1 में शादी जैसे कार्यक्रमों में भी मेहमानों की संख्या 50 से अधिक होने की इजाजत नहीं दी गयी है। इसलिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस शादी में ज्यादा मेहमान मौजूद नहीं थे। 

Desk Team