हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन सबसे खास होता है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ भी करने के लिए रेडी रहते हैं। दुल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री वाले वीडियोज तो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहते हैं लेकिन इस बार ब्राइड का नया वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है जिसे देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

अक्सर शादियों में बिन मौसम बारिश की वजह से खलल पड़ जाता है और कई बार तो बारिश की वजह से लोगों का काफी नुकसान भी हो जाता है। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन को बारिश में नाचते देखा जा सकता है और ये इस दौरान उसने अपने हाथ में छतरी भी पकड़ रखी है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, ये वीडियो महिला संगीत का है। ऐसे में अचानक बारिश होने की वजह से दुल्हन अपने हाथ में छाता पकड़कर ही डांस करने लगती है और उसके साथ कुछ और लोग भी डांस करते वीडियो में देखे जा सकते हैं। ये सभी लोग पहाड़ी गाने पर डांस कर रहे हैं। दुल्हन के साथ-साथ उसके परिवाल वाले भी बारिश की फिक्र किए बिना आराम से डांस कर रहे हैं।
किसी को भी बारिश से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, सब लोग अपनी मस्ती में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वही, वीडियो में दुल्हन अपनी महिला संगीत को फुल एंजॉय करते और बारिश से बचने के लिए हाथों में छाता लिए डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में दुल्हन ने पीले रंग का लहंगा पहन रखा है और उसके हाथो में चूड़ियां भी दिख रही हैं।








इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से फैल रहा है और इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को 2 लाख 54 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 21 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। वीडियो कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘बर्फ भी गिर जाए, तो भी डांस नहीं रुकेगा।’ एक अन्य ने लिखा ‘टेन्ट लगाया है तो डान्स करके पैसे वसूलेंगे, चाहे बारिश में भीग जाए।’


Download Android App
Download iOS App



