दिल से लेकर हड्डियों तक इन हेल्थ बेनिफिट्स का ब्राउन राइस रखता है ख़्याल

Summary :

जब तक हमारी थाली में चावल या पुलाव ना हो तो खाना अधूरा लगता है। सबसे ज्यादा सफेद चावल खाए जाते हैं जिसमें बासमती को ही लोग ज्यादा तरजीह देते हैं।

जब तक हमारी थाली में चावल या पुलाव ना हो तो खाना अधूरा लगता है। सबसे ज्यादा सफेद चावल खाए जाते हैं जिसमें बासमती को ही लोग ज्यादा तरजीह देते हैं। वहीं नुट्रिशन लिस्ट ब्राउन राइस सफेद चावल की जगह खोन को बोलते हैं। ब्राउन राइस में पोषक तत्व नॉर्मल चावल से ज्यादा होते हैं। 
ब्राउन राइस के अंदर विटामिन बी, फॉस्फोरस, सेलेनियम, मैंगनीज, पोटेशियम और मैग्नीशियम यह सब पाए जाते हैं। यह सारे तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे हाते हैं। ब्राउन राइस को व्होल ग्रेन के नाम से भी जाना जाता है। हम आपको उन हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे जो ब्राउन राइस से मिलते हैं।
1. खतरा कम होता है डायबिटीज का

ऐसा कहा जाता है कि डायबटीज का खतरा ब्राउन राइस खाने से कम होता है। फाइबर और फैटिक एसिड की मात्रा ब्राउन राइस में पाई जाती है जो ब्लड शुगर के लेवल को शरीर में नियंत्रण में रखता है।
2. ख्याल रखता है दिल का 

शरीर में रक्त की धमनियों में ब्राउस राइस रुकावट नहीं पैदा करते हैं। ब्राउन राइस में सेलेनियम मिलता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। 
3. मजबूत होती हैं हड्डियां

कैल्शियम ओर मैगनिशियम की मात्रा ब्राउन राइस में पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। 
4. सही से काम करती है पाचन क्रिया

फाइबर ब्राउन राइस में पाया जाता है और शरीर में पाचन क्रिया को सही रखता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो ब्राउन राइस आपके लिए मददगार साबित होंगे। 
5. मदद करता है वजन कम करने में 

ब्राउन राइस वजन कम करने में फायदेमंद होता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ब्राउन राइस शामिल कर लें। मैगनीज और फॉस्फोरस जो ब्राउन राइस में पाया जाता है वह शरीर की अतिरिक्त वसा को कम करता है। 

Desk Team