दिवाली का शुभारम्भ धनतेरस की पूजा से किया जाता है। इस खास दिन पर नए बर्तन और सोना-चांदी आदि खरीदने की परंपरा होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ भी नया सामान लाने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। वास्तुशास्त्र में भी कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिसको धनतेरस के दिन खरीद लेने से सालभर पर पैसों की कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें…
.jpg)
1.धनतेरस के खास मौके पर घर में धनवंतरी की मूर्ति लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन उनकी पूजा का विशेष होती है। चाहें तो आप कुबेर यंत्र भी ला सकते हैं। इससे साल भर घर में धन बना रहेगा।
.jpg)
2.धनतेरस के दिन घर में नई झाडू लाना भी अच्छा होता है। कहा जाता है इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है साथ ही घर में समृद्घि आती है।
.jpg)
3.धनतेरस के दिन घर में खशुहाली लाने के लिए गणेश जी की मूर्ति लाना भी शुभ माना जाता है। इससे विद्या और बुद्घि का विकास होता है।

4.धनतेरस के खास दिन पर सोना-चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि इन धातुओं में माता लक्ष्मी का वास होता है। वैसे चाहें तो मां लक्ष्मी-गणेश के चांदी के सिक्के भी ले सकते हैं।
.jpg)
5.भाग्य तेज करने के लिए धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति घर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे बरकत होती है।
.jpg)
6.धनतेरस के दिन घर में नए बर्तन खरीदकर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे मां अन्नपूर्ण की कृपा होती है।

7.धनतेरस के दिन वैसे कपड़े खरीदना तो अच्छा होता ही है साथ ही आप इस दिन लाल रंग का कपड़ा खरीदते हैं तो इसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
.jpg)
8.धनतेरस के खास दिन क्रिस्टल का कछुआ लाना भी शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक इसे घर लाने से धन का आगमन होता है।
.jpg)
9.कहा जाता है कि धनतेरस के दिन शंख खरीदना शुभ होता है। इसे भगवान के सामने रखने से धन की वृद्घि होती है।
10.धनतेरस के दिन नमक खरीदकर लाना अच्छा होता है। क्योंकि इससे दरिद्रता दूर होती है।


Download Android App
Download iOS App



