इस व्रत को करने से होगी पति की लंबी आयु , पर ना करें सुहागिन महिलाएं ये गलती

Summary :

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है।

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 14 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा।  इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। मान्यता है कि विवाह योग्य युवतियों के शादी में अड़चन आ रही है, तो इस व्रत को रखने से विवाह जल्द हो जाता है। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
व्रत वाले दिन सुबह स्नान कर भगवान शिव-पार्वती की मिट्टी से बनी प्रतिमा की पूजा की जाती है और व्रत कथा सुनाई जाती है। कजरी तीज पर झूला झूलना भी विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु की कामना भी करती है।कजरी तीज का व्रत बेहद कठिन माना गया है। इस व्रत में महिलाओं का व्रत निर्जला होता है और लगभग दो दिन तक उनका व्रत बिना पानी के चलता है। 
कजरी तीज की तिथि
तृतीया तिथि 13 अगस्त की रात्रि 12 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी। वहीं अगले दिन 14 अगस्त की रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस बार कजरी तीज का त्योहार 14 अगस्त को मनाया जाएगा।
तीज के दिन यह काम बिल्कुल भी न करें
इस दिन काले और सफ़ेद कपड़े बिलकुल भी न पहनें। ये रंग वर्जित माना गया है। हरा या लाल रंग ही पहने।ऐसी मान्यता है की कजरी तीज की रात सोना नहीं चाहिए। कजरी तीज पर व्रत हमेशा निर्जला ही करें। व्रत रखने वाली महिलाओं का इस दिन सोना नहीं चाहिए।पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें। 

Desk Team