कैब ड्राइवर का संस्कृत में बात करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

Summary :

आजकल अंग्रेजी बोलने का हर जगह चलन हो गया है। अगर आपको अंग्रेजी आती है तो आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी। बच्चों को भी यही सिखाया जाता है

आजकल अंग्रेजी बोलने का हर जगह चलन हो गया है। अगर आपको अंग्रेजी आती है तो आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी। बच्चों को भी यही सिखाया जाता है कि अंग्रेजी अच्छे से बोलोगे तो आप अपने जीवन में जरूर कुछ अच्छा करोगे। लोगों की ऐसी ही सोच हो गई है। 
वहीं हिंदी मीडियम जैसी बॉलीवुड फिल्मों ने लोगों की सोच को तोड़ा भी है। आज के युग में ज्यादा से ज्यादा स्कूल अंग्रेजी मीडियम हो गए हैं। लेकिन एक ऐसा भी समय था जब स्कूल हिंदी मीडियम थे। तब उस समय स्कूलों में संस्कृत भी पढ़ाया करते थे। उस समय संस्कृत ऑप्‍शनल सब्जेक्ट नहीं हुआ करता था। 
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स संस्कृत में बात करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके यह दावा किया गया है कि यह वीडियो बेंगलुरु का है और वहां के एक कैब ड्राइवर संस्कृत में बात करते हैं। 

कैब ड्राइवर जो संस्कृत में बात कर रहा है

ट्विटर पर यह वीडियो 11 जून को शेयर किया गया था। तब से यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया है ताे वहीं 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।

   

लोगों ने इस वीडियो को देखकर ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो में जो शख्स संस्कृत में बात कर रहा है वह सच में एक कैब ड्राइवर है? इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह शख्स कहां का है और इसका नाम क्या है और यह क्या करता है। 

Desk Team