इस शख्स ने पानी के अंदर रूबिक क्यूब 2 मिनट से ज्यादा सांस रोकर सॉल्व किया, देखें वायरल वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो 25 साल के इलियाराम सेकर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने रुबिक क्यूब्स को पानी

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो 25 साल के इलियाराम सेकर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने रुबिक क्यूब्स को पानी के अंदर जाकर एक ही सांस में सॉल्व करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि साल 2014 में 5 रुबिक क्यूब सेकर ने अंडरवाटर सॉल्व्ड किया और अब उन्होंने 6 रुबिक के क्यूब्स को 2.17 मिनट में पूरा किया। 
इलयाराम सेकर ने सबसे अधिक रूबिक क्यूब अंडरवाटर एक ही साँस में हल करने के बाद कहा, मैंने आखिरकार छह साल बाद रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैं एशिया में इस रिकॉर्ड का प्रयास करने वाला पहला व्यक्ति हूं। मैं वर्तमान में चेन्नई के एक स्कूल में काम कर रहा हूं। 

सेकर ने आगे बताया, मैं अपने छात्रों को और अधिक करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं। महामारी आएगी और जाएगी लेकिन हमारे दिमाग और आत्मा को जीवन में किसी भी चीज का सामना करने के लिए उच्च स्तर तक पहुंचना चाहिए। दरअसल रूबिक के क्यूब को जब हल करते हैं तब एक ही रंग को हर क्यूब पर लाते हैं तभी क्यूब बनता है। 
यूजर्स ने इलयाराम सेकर की जमकर तारीफ की 

1.

2.

3.

4.

Desk Team