इंटरनेट की दुनिया पर आए दिन कुछ न कुछ अनोखा देने के लिए मिल जाता है। कभी किसी व्यक्ति द्वारा किया गया जुगाड़ तो कभी किसी का अजीबोगरीब अंदाज। अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि पढ़ाई के प्रति इस लड़के की मजबूरी है या फिर जुनून।

स्कूटी पर पढ़ता दिखा बच्चा
दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है एक महिला अपने बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर जा रही है। स्कूटी पर बैठा ये बच्चा स्कूल ड्रेस में है और चलती स्कूटी पर ही काम कर रहा है। जब बच्चे की नजर वीडियो बनाने वाले शख्स की तरफ पड़ती है तो वह उसकी तरफ देखता है और फिर से अपने काम में लग जाता है। क्लिप में महिला के आगे एक बच्ची भी खड़े हुए नजर आती है।
ये बच्चा एक दिन ज़रूर…
अपनी माँ का नाम रौशन करेगा…😜🤣 pic.twitter.com/oaLNrzzNcH— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) April 16, 2024
ये वीडियो @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये बच्चा एक दिन ज़रूर, अपनी माँ का नाम रौशन करेगा’। हालांकि, अब ये वीडियो कब और कहां का है, इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन पढ़ते बच्चे की क्लिप का वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
यूजर्स ने बताया खतरनाक
16 अप्रैल को शेयर किये गए वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार लाइक्स मिले हैं। वहीं कमेंट बॉक्स में यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये कौनसी पढ़ाई है कि घर पर टाइम नहीं मिला, ये हमारी तरह है सुबह स्कूल में होमवर्क करना’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगला UPSC AIR1 स्पॉट हुआ’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘यह भारत है, यहां सब कुछ संभव है’। हालांकि कई लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए खतरनाक बताया है।


Download Android App
Download iOS App



