Zoo के बाड़े में गिरा बच्चे का जूता, हाथी ने किया मदद, वीडियो देख लोगों ने की जमकर तारीफ

Summary :

इन दिनों इंटरनेट पर एक जू का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी में हैं क्योंकि एक हाथी की समझदारी लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में हाथी के बाड़े में बच्चे का जूता गिर जाता है। जिसे लौटाने के लिए हाथी आगे आता है। चलिए आगे जानते हैं पूरी खबर। इंसानों को लगता है कि जानवर में समझ नहीं होती, वो मूर्ख होते हैं। और वो इंसानों के मन की बात तो बिल्कुल भी नहीं समझ पाते हैं। लेकिन आपको बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दुनिया में ऐसे बहुत से जानवर…

इन दिनों इंटरनेट पर एक जू का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी में हैं क्योंकि एक हाथी की समझदारी लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में हाथी के बाड़े में बच्चे का जूता गिर जाता है। जिसे लौटाने के लिए हाथी आगे आता है। चलिए आगे जानते हैं पूरी खबर।

इंसानों को लगता है कि जानवर में समझ नहीं होती, वो मूर्ख होते हैं। और वो इंसानों के मन की बात तो बिल्कुल भी नहीं समझ पाते हैं। लेकिन आपको बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दुनिया में ऐसे बहुत से जानवर हैं जो आसानी से इंसानों की बातें समझ लेते हैं और महसूस भी कर लेते हैं। इनमें से सबसे समझदार कुते और हाथी को माना जाता है। इन दोनों का दिमाग काफी तेज होता है और वो अपने से चीजों को लेकर सोच सकते हैं और निर्णय ले सकते हैं। हालांकि हाथी की समझदारी का अच्छा उदाहरण आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिले जाएगा। इस वीडियो में हाथी एक बच्चे का जूता लौटाते हुए दिख रहा है।

अक्सर सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया जाता है। ठीक िसी तरह का एक वीडियो इस दिनों एक्स पर शेयर किया गया है जिसमें एक बड़ा हाथी, छोटे बच्चे का जूता लौटाते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि वीडियो में लिखा है कि ये चीन के वीहाई शहर का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के बाड़े में एक बच्चे का जूता गिरा हुआ है। हाथी अपनी सूंड से उस जूते को उठाता है और कुछ पल वैसे ही खड़ा रहता है। उसके बाद वो पलटता है सूंड को हवा में उठाकर ऊपर खड़े लोगों की ओर सूंड बढ़ाता है। वहां कुछ लोग अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं और हाथी उन्हें जूता पकड़ा देता है। फिर वापस अपनी सूंड वहीं रखा रहता है।

इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि वहीं लोगों ने कमेंट से पूरा बॉक्स भर दिया है। कमेंट कर एक ने लिखा कि जानवरों का दिल इंसानों से बड़ा होता है तो वहीम एक ने लिखा कि जानवर मन के कोमल होते हैं, वह बहुत अच्छे होते हैं।

Desk Team