एक समय में कोई इंसान कभी ये नहीं सोच सकता था कि इस दुनिया के बाहर भी कोई दुनिया हो सकती है। पर आज ये सभी चीज संभव है अगर आपको अब अपने दुनिया से किसी और दुनिया यानी किसी और ग्रह पर जाने का मन करे तो आप जा सकते है। हां ऐसे करने की तैयारी चीन कर चूका है जानकारी के मुताबिक देश की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि चीन अपने पहले नागरिक अंतरिक्ष यात्री को मंगलवार को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में भेजेगा।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता लिन शिकियांग ने सोमवार को कहा, “पेलोड विशेषज्ञ गुई हाईचाओ बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स में प्रोफेसर हैं।” आपको बता दे अब तक अंतरिक्ष में भेजे गए सभी चीनी अंतरिक्ष यात्री पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हिस्सा रहे हैं। लिन ने कहा गुई “अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगात्मक पेलोड के ऑन-ऑर्बिट संचालन के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार होंगे”।

ये भी बताया जा रहा है मिशन कमांडर जिंग हैपेंग हैं, और तीसरे चालक दल के सदस्य झू यांग्झू हैं। मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वे मंगलवार को सुबह 9.31 बजे उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरने के लिए तैयार हैं और ये तय समय से अपने कार्य की ओर बढ़ेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तहत, चीन के “अंतरिक्ष सपने” की योजनाओं को तेज कर दिया गया है।दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने अपने सैन्य-संचालित अंतरिक्ष कार्यक्रम में अरबों डॉलर का निवेश किया है। अब इंसानो को चंद्रमा पर भेजने की उम्मीद के साथ ये काफी तेजी से काम कर रहा है।

अमेरिका और रूस के बाद चीन काफी तेजी के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम के आगे बढ़ रहा है। चीन भी चंद्रमा पर एक आधार बनाने की योजना बना रहा है और देश के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने कहा है कि उसका लक्ष्य 2029 तक एक मानवयुक्त चंद्र मिशन शुरू करना है।


Download Android App
Download iOS App



