लड़की अचानक से Gymnastic ट्रेनिंग के दौरान गिरने वाली थी, कोच ने हवा में लपककर ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

Summary :

जिमनास्टिक बहुत ही मुश्किल खेलों में से एक है। जिमनास्टिक में बैलेंसख्‍ स्पीड और हिम्मत इन तीनों का बहुत महत्व होता है। इतना ही नहीं आंखों और हाथों का कॉर्डिनेशन भी जिमनास्टिक

जिमनास्टिक बहुत ही मुश्किल खेलों में से एक है। जिमनास्टिक में बैलेंसख्‍ स्पीड और हिम्मत इन तीनों का बहुत महत्व होता है। इतना ही नहीं आंखों और हाथों का कॉर्डिनेशन भी जिमनास्टिक में जरूरी होता है। अच्छे से अच्छा खिलाड़ी भी कई बार इसकी ट्रेनिंग के समय गलती कर बैठता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक ट्रेनी खिलाड़ी को कोच गिरते हुए बचाता दिखाई दे रहा है। 
इस वायरल वीडियो में जिमनास्ट एक लड़की कर रही थी और अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ गया जिसके चलते वह गिरने लगी। लेकिन तभी उस लड़को को उसके कोच ने गिरने से बचा लिया। अगर वह गिरती तो उसे गहरी चोट लग जाती। लड़की जैसे ही गिरने लगी तभी उसके बोच ने उसको पकड़ लिया। अमेरिका के Nashville  की यह घटना बताई जा रही है।
खबरों के अनुसार, लड़की के माता-पिता ने इस वीडियो को बनाया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लड़की के माता-पिता ने लिखा, मेरी बेटी पहली बार वाम्‍ल्ट पर कूद रही थी लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरने वाली थी कि तभी उसके कोच ने उसे देख लिया और बीच में उसके पकड़ लिया। इससे मेरी बेटी बुरी तरह से घायल होने से बच गई। 

यह वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है। साथ ही लोगों ने कोच की जमकर सराहना की है। 

1.

2.

Desk Team