हरिद्वार : विपक्ष की ओर से पिछले काफी समय से सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता के पैसों की बर्बादी और जनहित के कार्यों को रोकने के विरोध में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट परिसर में अनशन किया। वक्ताओं ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेसियों की ओर से देश के विकास में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
संसद को नहीं चलने दिया जा रहा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी तरह से बाधित करने में लगी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष संसद को नहीं चलने दे रहा है। देश के विकास में बाधा डाली जा रही है। जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को नकार दिया है। 70 साल से कांग्रेस देश को लूटने खसोटने का काम कर रही है। परिवारवाद को बढ़ाने में कांग्रेस सबसे आगे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देश की जनता भाजपा को पूरी तरह से समर्थन दे रही है। कांग्रेस झूठे मुद्दों पर जनता का ध्यान भटकाने में लगी है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि देश का माहौल बिगाड़ने में कांग्रेस की अहम भूमिका है। जात- पात के नाम पर लोगों में भेदभाव फैलाया जा रहा है, लेकिन जनता कांग्रेस की नीतियों को पहचान चुकी है। झूठे मुद्दों पर भाजपा के विकास को रोकने में कांग्रेस पूरी तरह से विफल है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा देश के विकास में योगदान दे रही है। संसद में गतिरोध उत्पन्न करना कांग्रेसियों की नियति बन चुकी है। अनशन पर बैठने वालों में लक्सर विधायक संजय गुप्ता, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव¨सह चैंपियन, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



