कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी फिर आए सुर्ख़ियों में, वजह है सड़क पर करतब दिखाना

Summary :

सोशल मीडिया पर लगातार बाइक स्टंट के वीडियो की बाढ़ आ रही है। इस बार नेता के वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ये नेता कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हैं, जो बिना हेलमेट के सार्वजनिक सड़क पर बाइक चलाते देखे गए। इतना ही नहीं, नेता ने अपना हाथ छुड़ाकर बाइक पर स्टंट भी किया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ये वीडियो इस वक्त काफी पॉपुलर है और वायरल हो रहा है। उनकी इस लापरवाही से लोग नाराज भी दिखे। वायरल हुआ वीडियो #WATCH | Murshidabad, West Bengal: Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury rides bike near Berhampore…

सोशल मीडिया पर लगातार बाइक स्टंट के वीडियो की बाढ़ आ रही है। इस बार नेता के वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ये नेता कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हैं, जो बिना हेलमेट के सार्वजनिक सड़क पर बाइक चलाते देखे गए।

इतना ही नहीं, नेता ने अपना हाथ छुड़ाकर बाइक पर स्टंट भी किया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ये वीडियो इस वक्त काफी पॉपुलर है और वायरल हो रहा है। उनकी इस लापरवाही से लोग नाराज भी दिखे।

वायरल हुआ वीडियो

ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) को अपने पीछे बैठे एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल चलाते देखा जा सकता है। मुर्शिदाबाद में उनके ग्रुप में दर्जनों अन्य बाइकर्स भी शामिल थे। वीडियो में बाइक चलाते समय नेता को हेलमेट के बजाय टोपी पहने देखा जा सकता है। यहां तक ​​कि उन्हें बाइक के हैंडल को छोड़ते हुए और करतब दिखाते हुए भी देखा गया।

सवाल पर नेता का बयान

जब इस बारे में सवाल किया गया तो कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर पुलिस उन पर कानून तोड़ने के लिए जुर्माना लगाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क सुनसान थी। मैं कुछ समय के लिए बहुत टाइम के बाद अपनी बाइक चला रहा था, और वह स्थान मेरे लिए कई यादें ताज़ा कर देता है। अपने बयानों के कारण अधीर रंजन चौधरी अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी लापरवाही ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Khushboo Sharma