समुद्र में कई ऐसे राज छुपे होते है जिन्हें समझना बहुत मुश्किल हो जाता है। यहां तक की वैज्ञानिक भी महासागर की 11,034 मीटर गहराई ही जान पाएं हैं। ऐसे में समु्द्र में कितने रहस्य अभी भी अनसुलझे है ये तो कोई नहीं जानता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शर्क के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में शायद आपको भी पता ना हो। ये शर्क कितनी खतरनाक है कि इस बात का सबूत तो इससे से लग जाता है कि ये बड़े जहाजों को भी डुबा देती है।

बता दें, समुद्र में जहाजों को डुबाने वाली शार्क का नाम ‘कुकीकटर शार्क’ है। लेकिन इसे ‘दांतों वाली पेंसिल’ भी कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की बड़े जहाजों को डुबाने वाली इस शर्क की लंबाई 15-20 सेंटीमीटर होती है। वहीं हाल ही में खबर आई थी, कि कुकीकटर शार्क ने ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक ‘कैटामरैन’ को डुबो दिया था। बता दें, ‘कैटामरैन’ एक तरह का जलयान है, जिसमें समान आकार के दो समानांतर पतवार होते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुकीकटर शार्क एक शिकारी शार्क है साथ ही ये बायोलुमिनसेंट भी है यानी जो अंधेरे में चमकता है। वहीं छोटी होने के बावजूद लगभग हर चीज को खाने की कोशिश करती है। वहीं इसका पनडुब्बियों, नावों और यहां तक कि पानी के नीचे के केबलों जैसे निर्जीव चीजों को खाने की कोशिश करने का भी इतिहास है। इन सबसे अलावा ये शर्क मृत समुद्री जीवों के ‘मांस के बिस्कुट के आकार के टुकड़े’ बना कर ले जाने के लिए जानी जाती है।
.jpg)
वहीं इस शर्क का इतिहास कोल्ड वॉर के दौरान भी देखा गया। जहां इन शार्कों ने अमेरिकी बेड़े की एक पनडुब्बी को इतना नुकसान पहुंचाया था कि उसे वापस बंदरगाह जाना पड़ा। वहीं, ओहियो क्लास की पनडुब्बी को शुरू में एक सोवियत हथियार से डैमेज होने का शक था, लेकिन वास्तव में बिल्ली के आकार के शार्क ने उसे डैमेज कर दिया था। बता दें, कुकीकटर शार्क अपने शिकार को निगलती नहीं हैं। वे बस उनके बगल से छोटे-छोटे काटने के आकार के निवाले निकाल लेती हैं।


Download Android App
Download iOS App



