पुलिसकर्मी की खाना खाते तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने किया सलाम

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों पूरे देश के पुलिसकर्मियों की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। किसी तस्वीर में पुलिसवाले जरूरतमंदों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं तो किसी में वह लोगों

सोशल मीडिया पर इन दिनों पूरे देश के पुलिसकर्मियों की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। किसी तस्वीर में पुलिसवाले जरूरतमंदों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं तो किसी में वह लोगों से अलग-अलग तरीकों में घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच एक नई तस्वीर पुलिसकर्मी की सामने आई है। 
इस तस्वीर में पुलिसकर्मी अकेले जमीन पर बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहा है। इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है कि यह तस्वीर कहां और कब की है। हालांकि लोगों का दिल इस तस्वीर ने छू जरूर लिया है। पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कोरोना वायरस को हराने के लिए किया गया है। इसी को देखते हुए दिन रात ड्यूटी डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरामैडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मी कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह तस्वीर लॉकडाउन के दौरान की है। 
इस पुलिसकर्मी को सलाम है
बीते सोमवार 30 मार्च को ट्विटर पर इस तस्वीर को Gauravv K Chawla नाम के यूजर ने पोस्ट किया था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, उन सभी पुलिसकर्मियों को सलाम जो फ्रंट लाइन में खड़े हैं!बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी इस तस्वीर को री-ट्वीट किया है। 
यह तस्वीर बहुत कुछ कह रही है
इस तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए अथिया ने कहा, खूब आभार और सम्मान, यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने भी इस तस्वीर को री-ट्वीट किया। 

इस तस्वीर को अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 3 हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट इसे किया है। 1200 से ज्यादा लोग भारत में कोरोना के संक्रमण में आ गए हैं। वहीं 32 लोगों की मौत इससे हो गई है। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे प्रकट किया अपना आभार

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

Desk Team