चीन में कोरोना वायरस के खौफ से नाई कर रहे है 4 फुट लंबी कैंची से हेयर कटिंग,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

अब तक कोरोना वायरस दुनिया के करीब 70 देशों में अपनी दस्तक दे चुका है। इसी वजह से तमाम देश कोरोना जैसे खतरनाक वायरस पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश भी कर रहे हैं।

अब तक कोरोना वायरस दुनिया के करीब 70 देशों में अपनी दस्तक दे चुका है। इसी वजह से तमाम देश कोरोना जैसे खतरनाक वायरस पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश भी कर रहे हैं। वैसे इस वायरस की चपेट में आने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। 
वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वायरस भी सार्स और मर्स की तरह ही बेहद खतरनाक संक्रमण है जिसके संक्रमण मं आने की वजह से तकरीबन 10 फीसदी लोग मर भी जाते हैं। चीन से दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस ने चीन में अब खौफ का माहौल बना दिया है। 

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के एक बार्बर शॉप का बेहद दिलपस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कोरोना के डर के  कारण नाई लोगों का हेयर कट करने के लिए 4 फुट लंबी कैंची का इस्तेमाल कर रहा है। 
दरअसल दुकान में काम कर रहे वर्कर्स कोरोना वायरस के संक्रमण के डर की वजह से किसी के करीब नहीं आ रहे हैं। हालांकि कई सारे ऐसे लोग है जो तरह-तरह के जुगाड़ भी निकाल रहे हैं जिससे कि इस खतरनाक वायरस के सम्पर्क में आने से बचा सकें। वैसे ये वीडियो देखने में काफी मजेदार भी है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Desk Team