कोरोना वायरस के बारे में अभी तक पूरी दुनिया यही मानती है बच्चे-बच्चे को पता है। लेकिन यह सच्चाई पूरी नहीं है। ऐसे ही एक कपल है जिन्हें कोरोना वायरस के बारे में कुछ नहीं पता है। बता दें कि समुद्र यात्रा पर यह कपल निकला था, इसी कारण से कोरोना वायरस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उन्हें जब इसके बारे में पता चला तो हैरान हो गए।

पूरी कहानी क्या है ?
खबरों के अनुसार दुनिया भ्रमण पर ब्रिटेन के मैनचेस्टर के रहने वाले Ryan Osborne और Elena Manighetti निकले थे। बता दें कि इन्होंने पैसे जमा करके घूमने के लिए नाव खरीदी और फिर अपनी नौकरी से Ryan ने इस्तीफा दिया और पत्नी के साथ सैर करने चले गए। ये सफर फरवरी के अंत में इन दोनों की लंबी यात्रा का शुरू हो गया था और कैनरी आइलैंड से
शुरू हुआ था। उसके बाद ब्राज़ील स्थित सेंट विंसेंट द्वीप तक कपल को पहुंचना था।

कोरोना की जानकारी इसलिए यात्रा पर निकले इस कपल को पता नहीं थी क्योंकि इन्होंने घरवालों से सफ़र पर निकलने से पहले कह दिया था कि इस दौरान कोई बुरी ख़बर हमें न दें। जब ये कपल 25 दिनों बाद में कैरिबियाई द्वीप 3,000 समुद्री मील की यात्रा पूरी करके पहुंचा, तो उन्हें एहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है।

Ryan ने कहा कि कैरेबियाई क्षेत्रों में एक फ़्रांसीसी क्षेत्र में उन्होंने पहले उतरने का प्रयास किया तो वहां की सारी सीमाएं और द्वीप सब बंद थे। हालांकि Elena ने इस पर कहा कि उन्होंने फ़रवरी में ये सुना था कि चीन में कोई वायरस है। पर उन्होंने ये सोचा था कि 25 दिनों के अंदर ये सब ख़त्म हो जायेगा। उन्हें नहीं था पता था कि इसका प्रकोप इतना बढ़ जायेगा।

खबरों के मुताबिक GPS डिवाइस के माध्यम से कपल अपनी पूरी यात्रा को ट्रैक कर रहा था। कपल को अपनी 25 दिनों की GPS हिस्ट्री दिखाने के बाद ही सेंट विंसेंट जाने की इजाज़त मिली।


Download Android App
Download iOS App



