Couple Married In Royal Style: शादी किसी के भी जीवन का एक बड़ा ही अहम समय होता है। लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ न कुछ करते हैं। कुछ लोग एक लोकेशन को खूबसूरत फूलों(Couple Married In Royal Style), लाइट्स से सजाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिल्कुल ऐसी जगह को चुन लेते हैं कि ये शादी उनके साथ-साथ इंटरनेट पर भी वायरल हो जाती है।

अब ऐसी ही एक शादी की वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही है जहां एक कपल बर्फीली जगह पर शादी करता है। यहां सबसे ज्यादा चर्चे तो दुल्हन की एंट्री के हो रहे है जो आइस क्यूब से निकलकर अपने होने वाले पति के पास तक जाती है।
बर्फ के टुकड़े से बाहर निकली दुल्हन
Couple Married In Royal Style: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को lebaneseweddings ने पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्विट्जरलैंड के जर्मेट में एक लक्जरी स्की शैलेट के साथ दुल्हन की ड्रैमेटिक एंट्री होती है। जिसमें वो बर्फ के टुकड़े से बाहर निकलती है, ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। वीडियोज और तस्वीरों में वायलिन वादक स्नो एंजल्स के रूप में सजे हुए दिख रहे हैं, जो एक प्रकार की खास संगीत बजा रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यहां दुल्हन की एंट्री एकदम परी जैसी नजर आती है। शायद ये किसी भी लड़की के लिए एक ड्रीम एंट्री हो सकती है।
View this post on Instagram
ये वीडियो lebaneseweddings ने शेयर किया है।
लोगों ने दिए अपने-अपने तर्क
वीडियो को पोस्ट करने के साथ से अब तक 24 हजार लोग देख चुके थे। वहीं लोग इस खूबसूरत वेडिंग पर कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ रियल में भी होगा’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘मेरी भविष्य की शादी का प्लान’। जबकि, कुछ ने कहा कि ये आइडिया बहुत बेकार है, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी।


Download Android App
Download iOS App



