Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

नोएडा के पार्क में शर्मनाक हरकत करते दिखा कपल, पुलिस कारवाई में जुटी

Summary :

नोएडा के एक पार्क में एक कपल की घिनौनी हरकत देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक पार्क में सरेआम अजीब हरकतें करते हुए एक कपल देखा गया जिसने सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में दो लोगों को पानी पीते और फिर उसी पानी को एक-दूसरे के मुंह में थूकते हुए दिखाया गया है। यह अजीब और हैरान करने वाली हरकत कैमरे में कैप्चर की गई और फिर ये अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग की तरह फैल गई। वीडियो नोएडा के वेदवान पार्क में शूट किया गया था। यूजर @GreaterNoidaW…

नोएडा के एक पार्क में एक कपल की घिनौनी हरकत देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक पार्क में सरेआम अजीब हरकतें करते हुए एक कपल देखा गया जिसने सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में दो लोगों को पानी पीते और फिर उसी पानी को एक-दूसरे के मुंह में थूकते हुए दिखाया गया है। यह अजीब और हैरान करने वाली हरकत कैमरे में कैप्चर की गई और फिर ये अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग की तरह फैल गई।

वीडियो नोएडा के वेदवान पार्क में शूट किया गया था। यूजर @GreaterNoidaW ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में कहा गया है, “दिल्ली मेट्रो के बाद, अब ऐसे अश्लील लोग नोएडा के सेक्टर 78 के वेदवन पार्क में आते हैं और लाइक और कमेंट के लिए ऐसी निंदनीय रील बनाते हैं। “सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।”

एक-दूसरे के मुँह में थूका पानी

Courtesy : @GreaterNoidaW ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस वीडियो को शेयर किया

वीडियो में एक महिला पार्क में बैठकर बोतल से पानी पीती दिख रही है। तभी उसके पार्टनर ने उसे प्रपोज किया और उस आदमी ने उसका हाथ पकड़कर उसे एक अंगूठी पहनाई। कुछ सेकंड बाद, वह उस आदमी के पास आई और उसके मुँह में पानी थूक दिया। इसके बाद वो व्यक्ति वापिस से उसी पानी को उस लड़की के मुंह में थूक देता है।

Courtesy : ये पोस्ट @DCP_Noida नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है

यह अजीब व्यवहार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो गया। वीडियो ने डीसीपी नोएडा का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने पुलिस स्टेशन नोएडा-113 (मो0-8851066516) को क्षेत्र में प्रभावी ढंग से गश्त/निगरानी करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है।” इनकी पहचान साइबर सेल की मदद से की जा रही है।

लोगों ने की इस हरकत की निंदा

वहीं लोगों ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। एक नेटिज़न ने कहा: “शर्म की बात है! उन्होंने कहा, ”सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।” दूसरे ने कहा: “यह बिल्कुल बकवास है।” एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा: “यह बहुत चिंताजनक मुद्दा है। @Uppolice @112उत्तरप्रदेश @noidapolice @cyberpolice_up कृपया ऐसे आपत्तिजनक हरकतों पर निगरानी रखें।” चौथे युसे ने कहा, “इस पर कृपया करवाई की जाए और उनका मांगते हुए एक वीडियो बनाकर भी शेयर करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner