हर कोई अपनी शादी को स्पेशल बनाने का सपना देखता है और इसके लिए लोग अतरंगी तरीके भी निकालते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड तो कपल्स के बीच काफी फेमस हो गया है। आपने हवाई जहाज, डेस्टिनेशन वेडिंग और अंडरवाटर वेडिंग होती तो देखी हैं, क्या आपने कभी स्पेस यानि अंतरिक्ष में शादी होते हुए देखी हैं। नहीं ना ? मगर अब जल्द ही स्पेस वेडिंग का ट्रेंड भी शुरु होने वाला है।

‘चलों ले चलें तुम्हें तारों के शहर में….’ नेहा कक्कड़ के गाने की इस लाइन को लोग अक्सर लवर्स एक-दूसरे से बोलते हैं लेकिन जल्द ही लोगों का ये सपना फ्लोरिडा की कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव साकार करने वाली है। कंपनी कार्बन न्यूट्रल बलून में बैठाकर कपल्स को स्पेस में ले जाने और अंतरिक्ष से धरती का दीदार करते हुए उनकी शादी का इंतजाम कर रही है।

ये स्पेस बैलून एक फुटबॉल स्टेडियम के आकार का होगा और समुद्र तल से 100,000 फीट (19 मील) ऊपर तैर रहा होगा। इसे लेकर स्पेस पर्सपेक्टिव के को- फाउंडर जेन पोयंटर ने बताया स्पेस में जाने वाले इस बलून में नेप्च्यून कैप्सूल होता है। नेपच्यून का स्पेस बैलून में सेफ रहना बाकि अंतरिक्ष यात्राओं से अलग होता है जिसमें कपल बैठ सकते हैं और ऊपर से पृथ्वी की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।

स्पेस बैलून के बारे में उन्होंने आगे बताया कि “अन्य सभी स्पेसक्राफ्ट में उड़ान के बीच में क्रू कंपार्टमेंट विमान से अलग हो जाता है और दूसरे फ्लाइट सिस्टम में ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन स्पेसशिप नेप्च्यून का कैप्सूल लिफ्टऑफ से स्प्लैशडाउन तक पूरी उड़ान स्पेसबैलून में सुरक्षित रहता है, जिससे फ्लाइट स्मूद होती है।” छह घंटे तक चलने वाली यात्रा के लिए पृथ्वी की सतह से 100,000 फीट ऊपर ये कैप्सूल आठ लोगों को ले जाएंगे।

पोयंटर के मुताबिक, सितारों के बीच शादी करने की इच्छा रखने वालों की वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है। इसलिए स्पेस वेडिंग के लिए कंपनी ने अभी से बुकिंग शुरु कर दी है। स्पेस पर्सपेक्टिव अपने कैप्सूल पर $125,000 (लगभग 1 करोड़ रुपए) में उड़ानें बेच रही है। जो लोग स्पेस में शादी करना चाहते हैं, वो साल 2024 में स्पेस में शादी कर सकते हैं। इसमें सवारी करने वाले लोग अंतरिक्ष से पृथ्वी का बेहद ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



