दिल्ली में पुल के नीचे इस बुजुर्ग ने कर दी ऐसी घटिया हरकत, भड़क गए यूजर्स, वीडियो वायरल

Summary :

सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक बुजुर्ग का वीडियो जमकर छा गया है। इस वीडियो को देखकर हर किसी को बुजुग पर गुस्सा आ रहा है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक बुजुर्ग का वीडियो जमकर छा गया है। इस वीडियो को देखकर हर किसी को बुजुग पर गुस्सा आ रहा है। दिल्ली के वर्टिकल गार्डन का यह वीडियाे है और वहां से प्लास्टिक के गमले यह बुजुर्ग चुराता हुआ दिखाई दे रहा है।  
बुजुर्ग की इस हरकत के बाद लोग बहुत गुस्सा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो गया है। लाखों व्यूज इस वीडियो को मिल गए हैं। इस वीडियो को फेसबुक पर ‘Alwayz Dil Se’  नाम के पेज ने पोस्ट किया है। 
वर्टिकल गार्डन में प्लास्टिक के कई गमले टंगे हुए हैं जिसे यह बुजुर्ग वीडियो में चुराता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि पहले प्लास्टिक के गमले को पहले बुजुर्ग ने निकाला उसके बाद जमीन पर पौधे फेंककर अपने बैग में गमले रख लिए। 
दिल्ली के एक ब्रिज के पिलर पर यह वर्टिकल पार्क बना हुआ है। वहां पर एक शख्स खड़ा हुआ था उसने बुजुर्ग की इस घटिया हरकत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। 
यहां देखें ये वीडियो 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो के बाद बुजुर्ग पर गुस्सा निकाला है। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कब और कहां की है। वीडियो को फेसबुक पर इस कैप्‍शन के साथ शेयर किया है, पता नहीं क्यों ये अंकल सभी पौधों को खराब करके गमले चुरा रहे हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, हम सरकार को भी इसके लिए दोष नहीं दे सकते। सबसे पहले हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा। इन लोगों को पकड़ो और पुलिस के पास ले जाओ। 

Desk Team