अगर आप भी ठंड के मौसम में नहाने की बजाए करते हैं डियोड्रेंट यूज,तो होगा सेहत पर भारी नुकसान

Summary :

ठंड का मौसम आते ही कई सारे लोग नहाना ही छोड़ देते हैं। जी हां ठंड के दिनों में कई सारे ऐसे लोग ऐसे होते हैं जो एक दिन छोड़ कर एक दिन नहाते हैं

ठंड का मौसम आते ही कई सारे लोग नहाना ही छोड़ देते हैं। जी हां ठंड के दिनों में कई सारे ऐसे लोग ऐसे होते हैं जो एक दिन छोड़ कर एक दिन नहाते हैं या फिर सीधा 2 दिन बाद नहाते हैं। अब अगर आप ऐसे 2-2 दिन तक बिना नहाएं रहेंगे तो शरीर से बदबू आना तो लाजिमी है। मगर आज की जनता बहुत स्मार्ट है जनाब। इसके लिए उने पास सबसे कारगर उपाय है और वह कुछ और नहीं बल्कि डियोड्रेंट है। 
कई सारे लोग ऐसे हैं जो सर्दियों के मौसम में नहाने की बजाए बहुत सारा डियोड्रेंट बॉडी पर छिड़क लेते हैं और कहते हैं हो गया काम खत्म। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा डियोड्रेंट के इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। नहीं तो आइए बताते हैं कैसे…
इरिटेशन और  खुजली की पेरशानी
साइंटिफिक स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि डियोड्रेंट और पसीने की बदबू रोकने वाले ऐंटीपर्सपिरेंट्स में मौजूद इन्ग्रीडिएंट्स हमारी बॉडी और स्किन दोनों के लिए नुकसानदायक है। डियो में मौजूद एल्कॉहॉल की वजह से स्किन पर रेडनेस और इरिटेशन होना शुरू हो जाती है। जिसके बाद खुजली और पिग्मेंटेशन की परेशानी हो सकती है।
पसीने की ग्रंथी ब्लॉक होने का डर
डियो और ऐंटीपर्सपिरेंट्स में मौजूद ऐल्युमिनियम कंपाउंड स्वेट ग्लैन्ड्स यानी पसीने की ग्रंथी को ब्लाक कर देता है। जिसकी वजह से शरीर से पसीना बाहर नहीं निकल पाता है और एलर्जी के साथ डर्मेटाइटिस होने का डर बना रहता है। पसीने की ग्रंथी में रुकावट आने से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स और हानिकारक तत्व बाहर नहीं निकल पाने की वजह से ये शरीर को नुकसान पहुंचाते है। 
नहीं करें डियोड्रेंट का इस्तेमाल
एक्सपर्ट की मानें तो डियोड्रेंट की तुलना में डियोड्रेंट स्टिक ज्यादा अच्छा होता है। क्योंकि डियो में तो लंबे समय तक सुगंध बरकरार रखने के लिए स्प्रे में ज्यादा केमिकल का यूज किया जाता है। यही वजह है कि आपकी त्वचा पर इन स्प्रेज का काफी गहरा नुकसान देखने को मिलता है।
जबकि डियो स्टिक के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। क्योंकि डियोड्रेंट स्टिक को माइल्ड केमिकल के साथ तैयार किया गया है इसलिए यह स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
डियो अवॉयड करें इन चीजों का इस्तेमाल
-बता दें कि पसीने से नहीं बल्कि बैक्टीरिया से बदबू आती है इसलिए बेन्जोयल पेरॉक्साइड युक्त ऐंटीबैक्टीरियल बॉडी वॉश का उपयोग करें।
-स्किन के पीएच लेवल को बैलेेंस करके पसीने की बदबू और बैक्टीरिया से लडऩे में ऐपल साइडर विनिगर आपकी मदद कर सकता है। 

Desk Team