हिंदू शास्त्रों में माघ पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है। इस बार 9 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तीर्थ में स्नान और दान कर करने से पुण्य मिलता है। साथ ही इस दिन का मोक्ष प्राप्ति के लिए भी खास महत्व बताया गया है।

हिंदू शास्त्र के मुताबिक जो मनुष्य माघ स्नान करते हैं उनपर भगवान माधव की विशेष कृपा बनी रहती है साथ ही सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान, दान,हवन,व्रत और जप माघ पूर्णिमा के दिन होता है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा, पितरों का श्राद्ध और गरीब लोगों को दान दिया जाता है।
ये है माघ पूर्णिमा 2020 का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा प्रांरभ है 8 फरवरी 2020 को 16ः03ः05 बजे
पूर्णिमा समाप्त् है 9 फरवरी 2020 को 13ः04ः09 बजे
भूल से भी नहीं करने चाहिए माघ पूर्णिमा के दिन ये 8 काम
1. माघ पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना होता क्योंकि इस दिन ऐसा करना वर्जित बताया गया है।

2. मान्यताओं के अनुसार, अपने घर को इस दिन गंदा नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा रखनेसे नकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में हो सकता है।

3. भूलकर भी काले वस्त्र माघ पूर्णिमा के दिन नहीं पहनने चाहिए। इस दिन काले वस्त्र पहनने को वर्जित माना गया है।

4. माघ पूर्णिमा के दिन संभोग नहीं करना चाहिए। अगर आप इस दिन ऐसा कर देते हैं तो कई तरह की परेशानियां आपके जीवन में आ जाएंगी।

5. बाल,नाखून और शेविंग यह चीजें बिल्कुल भी इस दिन नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को इस दिन करना वर्जित माना गया है।

6. घर के बुजुर्गों का अपमान माघ पूर्णिमा के दिन बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने से आप पर पितरों का क्रोध हो सकता है।

7. किसी की भी निंदा माघ पूर्णिमा के दिन नहीं करनी चाहिए। साथ ही अपशब्द भी किसी काे ना बोलें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं।

8. किसी भी प्रकार का कलह इस दिन अपने घर में न करें। ऐसा करने से आपके घर की सुख और शांति खत्म हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



