गर्मियों के मौसम ने अब दस्तक दे दी है। इसके साथ ही स्किन संबंधी दिक्कतों से लेकर खाने की चीजों में काफी हद तक परहेज करना पड़ता है। वहीं कई बार ऐसा होता जब गर्मियों में जल्दी ही खाना खराब हो जाता है। वैसे देखा जाये तो गर्मियों का मौसम सेहत के लिए बहुत संवेदनशील वेदर माना जाता है। यही नहीं इस मौसम में अगर खाने को लेकर थोड़ी भी लापरवाही की जाये तो बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं समर सीजन में फूड पॉइज्निंग की शिकायत भी जल्दी होने लग जाती है। ऐसे में बासी खाने को लेकर सतर्क रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

अगर उसी समय सारा खाना खत्म हो जाये तो ठीक वरना बचे खाने को ठीक ढंग से सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी होता है।वैसे गर्मियों में हर घर में खाना जल्दी से खराब होने की शिकायत रहती है। यदि आप भी इस समस्या से दुखी हैं तो आज हम आपको इस लेख के जरिये कुछ ऐसे टिप्स बतायेंगे जिनकी मदद से आप ज्यादा वक्त तक खाने को ‘फ्रेश’ रख सकेंगे। मालूम हो गर्मियों में यदि कभी ज्यादा खाना बन भी जाये और वह बच जाये तो उसे ज्यादा देर तक बाहर रखने पर उसमें बैक्टिरिया पनपने लग जाते हैं जो खाने को जल्दी से खराब कर देते हैं।

गर्मियों में खाने से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स
– सर्दियों के मुकाबले गर्मियों के मौसम में भूख अपने आप कम लगती है। अगर आप थोड़ा सा भी ज्यादा खा लें तो ये हाजमा तक बिगाड़ देता है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब घरों में ज्यादा खाना बच जाता है, ऐसे में ध्यान रखें उतना ही खाना बनाये जितना की खाया जाये। क्योंकि खाना बनने के 2 घंटे के अंदर खाना बेहतर होगा।

– खाना अगर ज्यादा बन जाये तो उससे जल्दी से ही फ्रिज में रखना जरूरी होता है। क्योंकि बहुत देर तक खाना बाहर रखने से उसमें बैक्टिरिया पनप जाते हैं जो खाने को तेजी से खराब करने लगते हैं।

– जिन लोगों के घर फ्रीज नहीं होते उनके लिए खाने को लंबे वक्त तक सुरक्षित रखना बड़ा ही मुश्किल होता है। ऐसी सूरत में खाने को लंबे वक्त तक बेहतर बनाए रखने के लिए एक बर्तन में ठंडा पानी डालकर भर दें और उसमें खाने का बर्तन रख दें। इससे खाना ज्यादा वक्त तक खाने योग्य रहेगा।

– आमतौर पर ऐसा होता है जब खाना ज्यादा बन जाता है तो हम उसे ही उठाकर फ्रिज में रख देते हैं। इसलिए ध्यान रखें ऐसा करने की बजाए बचा हुआ खाना जिस बर्तन में पहले से रखा हो उस बर्तन को बदलकर नए बर्तन में रख देना चाहिए।
– अगर ताजा खाना बनाया है और आप फिलहाल उसे खा नहीं रहे हैं तो खाना बनाने के तत्काल बाद गर्म स्थिति में उसे फ्रिज में नहीं रखें। पहले उस खाने को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें और फिर बाद ही खाने को फ्रिज में रखें।


Download Android App
Download iOS App



