बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यदि इस दिन गजानन को दूर्वा अर्पित करने समेत कुछ खास उपाय कर लिए जाए तो इंसान की किस्मत खुल जाती है। तो कौन से हैं वो तरीके आइए आप भी जान लीजिए।

1.मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए लगातार 7 बुधवार तक गणेश जी को गुड़ का भोग लगावें। इससे आपके सभी रुके हुए काम पूरे होगें।

2.कई सारी कोशिशें करने के बाद भी आपकी नौकरी नहीं लग पा रही है तो ऐसे में आप लगातार 7 बुधवार गणेश जी को रुद्राक्ष अर्पण करें।

3.लगातार 7 बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

4.अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आप लगातार 7 बुधवार गणेश जी को मंूग दाल के लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे आपको कामयाबी मिलेगी।

5.बुधवार के दिन सफेद गाय को घास खिलाने से तरक्की होती है। इससे घर में धन-धान्य की वृद्घि होगी।

6.बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए लगातार 7 बुधवार गजानन को मोदक चढ़ाएं।

7.गणेश जी को बुधवार के दिन 11 या 21 गांठों वाली दूर्वा अर्पित करें। ऐसा करने से विद्या-बुद्घि की प्राप्ति होती है।

8.जिन लोगों के पास पैसे नहीं टिक पाते हैं उन्हें लगातार सात बुधवार गणेश जी को पान सुपारी चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

9.आपके घर में भी यदि हमेशा झगड़े होते रहते हैं तो ऐसे में लगातार आप सात बुधवार किसी गणेश मंदिर में हरी सब्जी का दान अवश्य करें। इससे लाभ होगा।


Download Android App
Download iOS App



