वैसे तो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ खाने का वीडियो वायरल होता है। वहीं इन दिनों इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर पेठा बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसे देखकर लोग आग बबूला हो गए हैं, तो चलिए आगे जानते हैं पूरा मामला।
पेठा खाना आखिर किसे पसंद नहीं है ? शायद बहुत कम लोग होंगे जिन्हें पेठा ना पसंद हो। आगरा का मशहूर पेठा पूरी दुनिया के लोग खाना पसंद करते हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर पेठा बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी थोड़ा टेंशन में आ जाएंगे। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस कढ़ाई में पेठा को धोया जा रहा है उसी कढ़ाई में कारीगर हाथ और मुंह भी धोते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग अब आग बबूला हो रहे हैं।
वीडियो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। वीडियो में पेठा बनाने की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो में कई जगह साफ-सफाई की बेहद कमी को देखा जा सकता है। जिस कढ़ाई में रखकर पेठा धोया जा रहा है, उसी कढ़ाई में कारीगर हाथ धो लेता है और इतना ही नहीं एक अन्य कारीगर अपना मुंह भी उसी कढ़ाई में धो लेता है, जिसमें पेठा रखा हुआ है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि, ‘हो सकता है यह आगरा का फेस वॉश हो।’ वहीं दूसरी युजर ने लिखा कि, ‘वह इसमें प्राकृतिक स्वाद को मिला रहे हैं।’ हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि अधिकारियों को इस दिशा में अवश्य ध्यान देना चाहिए और खाद्य पदार्थों में लापरवाही मिलने पर कार्यवाही करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App





