बेशक सारी भाग्य रेखाएं एक-दूसरे से विपरीत होती हैं,लेकिन इंसान की तकदीर ही ऐसी है जिसमें बदलाव होने से दूसरे के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। ठीक इसी प्रकार घर में जो जानवार पाले जाते हैं उनका भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आपकी जिंदगी में असर पड़ता है। तो आइए आपको बतातें हैं उन जानवरों के बारे में जिनको पालने से न केवल आपके घर में सुख समृद्घि आ सकती है बल्कि आपके स्वस्थ और अपने जीवन में खुश रहेंगे।
1.यह लाभ होता है कुत्ते को पालने से
ज्यादातर लोग अपने घरों में कुत्ता पालते हैं। जोकि अच्छा होता है। बता दें कि वास्तु में कुत्ते को धन प्राप्ति का सुगम माध्यम माना जाता है। कुत्ते को पालने से और उसे सुबह-शाम रोटी खिलाने से घर के सदस्यों की आय में वृद्घि होती है। वैसे कुत्ते को भगवान भैरवनाथ का सेवक भी कहा जाता है।
2.शुभ होता है कछुए को पालना
अगर वास्तु की मानें तो कछुए को पालना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जहां कछुआ पाला जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप कछुए को पालने की सोच रहे हैं लेकिन ये हो नहीं पा रहा तो आप घर में पीतल का भी कछुआ लाकर रख सकते हैं।
3.मेंढक को पालने का लाभ
वास्तुशास्त्र के अनुसार मेंढक को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में मेंढक को पालने से बीमारियां खत्म हो जाती हैं इसके साथ ही समृद्घि का वास होता है। यदि आप घर में असली मेंढक नहीं पाल सकते तो आप पीतल का मेंढक लाकर भी साफी-सुथरी जगह पर रख दें। इससे निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। बता दें कि रोजाना घर से अपने काम पर जाते समय मेंढक को देखकर निकलना शुभा माना जाता है। इससे आपके काम में तरक्की होती है।
4.मछली है धन प्राप्ति का स्त्रोत
मछली को पुराणों में काफी शुभ माना जाता है। मछली को धन प्राप्ति का अच्छा स्त्रोत भी माना जाता है। वहीं सुनहरे रंग की मछली घर में पालने से सुख शांति आती है। मछली को दाना डालने से ग्रह दशा में सुधार होता है इसके साथ ही घर में समृद्घि बढ़ती है।
5.कामयाबी दिलाने में सहायक होते हैं खरगोश
सभी लोगों को खरगोश देखने में बेहद प्यारे लगते हैं और ये घर के लिए शुभ भी माने जाते हैं। इनको पालने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर में खरगोश का जोड़ा रखने से दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होती है इसके साथ ही बेवजह के लड़ाई-झगड़े नहीं होते हैं। जिन घरों में खरगोश के जोड़े होते हैं वे लोग अपने जीवन में कामयाब होते हैं।
6.ये लाभ होता है तोता पालने से
तोता पालने से घर में आने वाली समस्याओं के बारे में पहले ही पता चल जाता है। इंसान आने वाले संकटों के लिए पहले से ही तैयार हो जाता है। घर में हमेशा खुशी बनी रहती है तोता पालने से।
7.घोड़ा पालने से
घोड़ा पालना वैसे रईसों का शॉक माना जाता है। लेकिन वास्तु में बताया गया है कि जो लोग घोड़ा पालते हैं उस जगह पर धन का अविरल प्रवाह बना रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर या फिर ऑफिस के दक्षिण-पूर्व कोने में घोड़े को रखने से धन की समस्या नहीं होती है।


Download Android App
Download iOS App










