हर साल 26 जनवरी को देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही दिल्ली में राजपथ पर परेड भी होती है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं और 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है।

गणतंत्र दिवस की भव्य परे में भारतीय सेना के विभिन्न रेजिमेंट,वायुसेना,नौसेना आदि सभी लोग भाग लेते हैं। इसके साथ ही परेड में झांकियां भी निकाली जाती है। इस साल 26 जनवरी 2020 की गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस क्यों 26 जनवरी को मनाया जाता है?
साल 1929 में दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ था। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई थी कि अगर अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया जाएगा तो भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा।

जब अंग्रेज सरकार ने कुछ भी नहीं किया तो कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को भारत को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया गया। भारत की आजादी के बाद संविधान सभा की घोषणा भी की गई जिसने अपना काम 9 दिसम्बर 1947 से शुरू किया। इसके बाद संविधान सभा ने 2 साल,11 महीने,18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया।

टिप्पणियां…
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद को भारतीय संविधान सुपूर्द कर दिया गया था। कई सारे सुधारों और बदलावों के बाद सभा के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर किए।

इसके दो दिन बाद संविधान 26 जनवरी को देशभर में लागू कर दिया गया। इसका दिन 26 जनवरी इस वजह से चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत का पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



