Dolly Chaiwala Maldives Video: डॉली चाय वाला का नाम आज के समय में कौन नहीं जानता है? सोशल मीडिया पर नागपुर के डॉलीचाय वाला के हमेशा चर्चे रहते हैं। कभी बिल गेट्स का उनकी दुकान पर चाय पीना तो कभी डॉली का दुबई में घूमना। ये सभी चीजें कभी उनके नाम को खबरों से जाने ही नहीं देती है। अब डॉली जी एक बार फिर सुर्खियों (Dolly Chaiwala Maldives Video) में आ गये है। इस बार अपने चाय बनाने के तरीके को लेकर नहीं बल्कि जहां वह चाय बना रहे हैं उसे लेकर।

बता दें कि नागपुर में टपरी पर चाय बनाने के अनोखे अंदाज को लेकर फेमस हुआ डॉली चायवाला आज दुनिया भर की सैर कर रहे हैं और वहां लोगों को अपनी चाय पिला भी रहे हैं। हाल ही में डॉली चाय वाला मालदीव पहुंचा है। मालदीव में समुद्र किनारे (Dolly Chaiwala Maldives Video) डॉली ने अपनी टपरी पर अंग्रेजों को चाय पिलाई। सोशल मीडिया पर डॉली चाय वाले का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मालदीव में डॉली ने बनाई चाय
Dolly Chaiwala Maldives Video: सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में डॉली चाय वाला मालदीव में दिखाई दे रहा है। मालदीव में समंदर किनारे डॉली चाय वाले ने अपनी टपरी लगाई हुई है और अपने ही अंदाज में वह चाय बनाता हुआ दिख रहा है। डॉली की टपरी पर चाय बनाने का सारा सामान रखा है। हालांकि लोग उसे चाय बनाते हुए हैरत से देख रहे हैं।
View this post on Instagram
ये वीडियो @dolly_ki_tapri_nagpur ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
डॉली अपने अंदाज में चाय बनाने के लिए पतीले में दूध डालता है, फिर सभी चीजों को डालने के बाद चाय बनाता है। देखते ही देखते उसकी टपरी (Dolly Chaiwala Maldives Video) के आसपास लोगों की काफी भीड़ लग जाती है। डॉली चायवाला प्लेट में चाय के कप रखता है और आसपास खड़े लोगों को अपनी अनोखी चाय पिलाता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
डॉली चायवाला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 46.2 मिलियन तक देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स वीडियो डॉली चायवाला को मालदीव में चाय बनाता देख अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सोच रही हूं, अपना रिज्यूम डॉली चाय वाला के पास भेज दूं। जबकि एक ने लिखा, ‘मोदी जी के बाद सिर्फ इसी चायवाला का बोलबाला है’।


Download Android App
Download iOS App



