हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का काफी महत्व होता है लेकिन कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर 2021 के दिन शुक्रवार को पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय होती है।

इस दिन कुछ कार्यों को जरूर करना चाहिए।
इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत अधिक महत्व होता है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। गंगा स्नान संभव न हो तो पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।
इसी दिन क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान करना शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि पर चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। घर में सुख और लक्ष्मी का वास होता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते हैं तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करें। इससे देवता प्रसन्न होते हैं। घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन तुलसी पूजन से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन से भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से घर- परिवार में सुख और शांति आती है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



